सड़क हादसे में डंपर चालक घायल

महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाइवे पर तोशाम निवासी डम्पर चालक वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 06:14 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 06:13 AM (IST)
सड़क हादसे में डंपर चालक घायल
सड़क हादसे में डंपर चालक घायल

संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़ : महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाइवे पर तोशाम निवासी डंपर चालक वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए उपनागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे आगामी उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर पुलिस को मामले से अवगत करवाया। जानकारी के अनुसार चालक नारनौल की ओर से पत्थर भरकर ला रहा था। बृहस्पतिवार रात्रि लगभग 3 बजे महेंद्रगढ़-नारनौल स्टेट हाइवे पर लघु सचिवालय के सामने आगे चल रहे एक ट्राले से टकरा गया। जिसमें चालक वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे राहगीरों ने एंबुलेंस की सहायता से महेंद्रगढ़ के अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया है। वहीं क्षतिग्रस्त डंपर स्टेट हाइवे के बीचो-बीच खड़ा हो गया। इससे अन्य वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर वाहन एक तरफ से ही निकल रहे थे। सुबह जेसीबी मशीन की सहायता से पत्थरों को साइड में डालकर डंपर को हटाया गया।

chat bot
आपका साथी