केरल के मृतकों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर सोमवार को अटेली स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुरेंद्र नंबरदार मुख्य अतिथि थे। सभा में केरल में बाढ़ से अपनी जान गवां चुके लोगों के लिए मौन भी रखा गया। इस अवसर पर सुरेंद्र नंबरदार ने कहा कि आज देश में डिजिटल इंडिया की धूम मची हुई है, उसके प्रणेता व जनक राजीव गांधी ही थे। आज जो लोग सत्ता में हैं, उस समय उन्होंने कंप्यूटर का विरोध किया, लेकिन

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Aug 2018 06:57 PM (IST) Updated:Mon, 20 Aug 2018 06:57 PM (IST)
केरल के मृतकों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
केरल के मृतकों को कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, नारनौल :

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिवस पर सोमवार को अटेली स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुरेंद्र नंबरदार मुख्य अतिथि थे। सभा में केरल में बाढ़ से अपनी जान गवां चुके लोगों के लिए मौन भी रखा गया।

इस अवसर पर सुरेंद्र नंबरदार ने कहा कि आज देश में डिजिटल इंडिया की धूम मची हुई है, उसके प्रणेता व जनक राजीव गांधी ही थे। आज जो लोग सत्ता में हैं, उस समय उन्होंने कंप्यूटर का विरोध किया, लेकिन आज वे ही डिजिटल इंडिया की बात कर रहे हैं। चौ. चंद्रप्रकाश एडवोकेट ने कहा कि राजीव गांधी ने महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा काम किया। उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं में उन्हें प्रतिनिधित्व देकर उन्हें मजबूती प्रदान की। इस मौके पर स्व.राजीव गांधी की फोटो पर पुष्प अर्पित किए गए। सभा में केरल में बाढ़ से जान गंवाने वाले लोगों के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया। साथ ही कार्यकर्ताओं का आह्वान किया गया कि वे बाढ़ पीड़ितों के लिए खाद्य सामग्री एकत्रित करें। इस अवसर पर अशोक गांवड़ी को कांग्रेस एससी सैल का प्रदेश महासचिव नियुक्त करने पर उनका अभिनंदन भी किया गया। इस मौके पर सुरेंद्र नारनोलिया, राजकुमार बलाहा कलां, राजू जाट, नरेंद्र श्रीवास्तव, ग्यारसी लाल सैनी, अशोक गांवड़ी जाट, प्रदीप गुर्जर, प्रदीप जोगी, अजय कुमार, राहुल तंवर, श्रीकृष्ण ठेकेदार, यादराम पंच, महावीर सरपंच, राकेश कांटी, देवेंद्र निजामपुर, बलजीत दणचोली, कर्मबीर बनिहाड़ी, देशराज जागीरदार, करतार धनखड़, धर्मवीर, धर्मबीर पंच व अशोक चौकीदार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी