मास्क न लगाने वाले दर्जन भर व्यक्तियों के काटे चालान

बिना मास्क शहर में घूमने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के चालान काटे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:21 PM (IST)
मास्क न लगाने वाले दर्जन भर व्यक्तियों के काटे चालान
मास्क न लगाने वाले दर्जन भर व्यक्तियों के काटे चालान

संवाद सहयोगी, मंडी अटेली : बिना मास्क शहर में घूमने वालों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के चालान किए। बिना मास्क वालों के चालान काटने की जानकारी मिलते ही दुकानदारों ने मास्क लगा लिया। वहीं शहर में बिना मास्क पहुंचे लोगों ने मास्क खरीदकर लगा लिए। अटेली थाना प्रभारी सज्जन सिंह के नेतृत्व में पुलिस बाजार में लोगों को मास्क लगाने के लिए जागरूक कर रही है। वहीं बिना मास्क के घूम रहे लोगों का मौके पर ही चालान किया गया। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सरकार ने मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य किया हुआ है। मास्क न लगाने वाले लोगों पर जुर्माना का प्रावधान किया हुआ है। इसके बावजूद मास्क नहीं लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि घर से निकलते समय मुंह पर मास्क लगाकर घर से निकलें। बाहर कोरोना महामारी एक दुश्मन की तरह खड़ी है। इसके बचाव के लिए स्वयं को ही सचेत होना होगा। पुलिस ने मास्क को लेकर जो बाजार में चालान काटने का अभियान चलाया है इससे लोगों में भय पैदा हुआ है। अब लोग मास्क लगाकर घर से निकलेंगे।

chat bot
आपका साथी