चक दे इंडिया कार्यक्रम ने प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: देशभक्ति की थीम पर आधारित चक दे इंडिया कार्यक्रम में सराहनीय प

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Mar 2018 07:10 PM (IST) Updated:Wed, 21 Mar 2018 07:10 PM (IST)
चक दे इंडिया कार्यक्रम ने प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान
चक दे इंडिया कार्यक्रम ने प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: देशभक्ति की थीम पर आधारित चक दे इंडिया कार्यक्रम में सराहनीय प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। शहर के जलवा डांस अकादमी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कपिल सैनी ने सबसे आगे होंगे ¨हदुस्तानी में ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। उन्होंने बताया कि इसमें करीब 150 प्रतिभागियों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर येलो बैल प्ले स्कूल की निदेशक मीनाक्षी यादव ने बतौर मुख्य अतिथि सम्मानित किया। उन्होंने आज अभिभावक अपने बच्चों को शिक्षा के साथ साथ नृत्य, गाना, चित्रकला और अन्य गतिविधियों का भी ज्ञान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वीर भगत ¨सह युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि अकादमी के प्रशिक्षु बच्चे आज कला के क्षेत्र में पूरे देश में रेवाड़ी का नाम रोशन कर रहे हैं। एकेडमी के निर्देशक प्रवीण ठाकुर ने बताया कि नृत्य हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। भगवान शिव भी जब प्रसन्न होते हैं वो नृत्य करते हैं। कोरियोग्राफर रिधिमा ठाकुर ने नृत्य की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में गौरव ठाकुर, विद्या व चारू ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। मोहित ने प्रतियोगिता के द्वितीय स्थान पर व मनीष व ओशीन ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंतिम राउंड में मुख्यत: आदित्य, जय, देवांश, वंशिका, परी, भूमि, सिद्धी, हर्ष, माही, वंश, ध्रुव, जतीन, अंजलि, रजनी, लक्ष्य, गौरव, सरला, उत्कर्ष, कंचन ने प्रस्तुति दी।

chat bot
आपका साथी