विवाह समारोह में महिलाओं को निमंत्रण देने जा रही महिला का फोड़ा सिर, मुकदमा दर्ज

क्षेत्र के एक गांव में विवाह समारोह के दौरान महिलाओं को समारोह के लिए बुलावा देने जा रही एक विधवा महिला का गांव के ही दो व्यक्तियों ने पीछा कर बीच रास्ते में बदतमीजी की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:02 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:02 PM (IST)
विवाह समारोह में महिलाओं को निमंत्रण देने जा रही महिला का फोड़ा सिर, मुकदमा दर्ज
विवाह समारोह में महिलाओं को निमंत्रण देने जा रही महिला का फोड़ा सिर, मुकदमा दर्ज

संवाद सहयोगी, नांगल चौधरी : क्षेत्र के एक गांव में विवाह समारोह के दौरान महिलाओं को समारोह के लिए बुलावा देने जा रही एक विधवा महिला का गांव के ही दो व्यक्तियों ने पीछा कर बीच रास्ते में बदतमीजी की। इसके बाद महिला द्वारा विरोध करने पर एक शख्स ने महिला को पीछे से सिर में लोहे की राड व डंडे आदि से चोट मार दी। जिससे महिला का सिर फट गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस में दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है कि वह विधवा महिला है। उनके परिवार में एक विवाह कार्यक्रम था। वह दोपहर दो बजे महिलाओं को विवाह के लिए निमंत्रण देने जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही दो व्यक्तियों ने सामने से उसका रास्ता रोक लिया। इसके बाद दोनों उसके साथ बदतमीजी करने लगे। पीड़िता ने बताया कि जब उसने दोनों व्यक्तियों को ऐसा करने से मना किया तो उनमें से एक लड़के ने पीछे से पीड़िता के सिर पर लोहे व डंडे आदि से वार कर दिया। इससे महिला का सिर फट गया और वह चक्कर आने पर नीचे गिर गई। महिला के परिजन छुड़ाने के लिए पहुंचे तो आरोपितों ने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि आज तो बचा लिया। दोबारा कभी अकेली मिलेगी तो जान से मार देंगे। महिला को घायल अवस्था में उपचार के लिए नांगल चौधरी सरकारी अस्पताल में लाया गया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद नारनौल सिविल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन महिला के स्वजन बेहतर इलाज के लिए उसे कोटपूतली सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर दोनों आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी