भागवत कथा सुनने से होते हैं सभी पाप नष्ट

अग्रवाल सभा में चल रही संगीतमय श्रीमछ्वागवत कथा के द्वितीय दिन बुधवार को आचार्य मनीष शास्त्री ने सर्वप्रथम सुरेश शर्मा व राजेन्द्र गुप्ता व तुलसी तिवाडी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Dec 2018 03:48 PM (IST) Updated:Wed, 26 Dec 2018 03:48 PM (IST)
भागवत कथा सुनने से होते हैं सभी पाप नष्ट
भागवत कथा सुनने से होते हैं सभी पाप नष्ट

जागरण संवाददाता, नारनौल : अग्रवाल सभा में चल रही संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिन बुधवार को आचार्य मनीष शास्त्री ने सर्वप्रथम सुरेश शर्मा व राजेन्द्र गुप्ता व तुलसी तिवाडी, वरुण ¨सघल, जोगेंद्र अग्रवाल, मनोज अग्रवाल व राजन सैनी से गणपति पूजन करवाया और भागवत की आरती करवाई गई। इसके बाद आचार्य बजरंग शास्त्री ने भागवत कथा की शुरुआत की। जिसमें आचार्य ने कहा कि भागवत की कथा सहजता से मिलना बहुत कठिन है। जीव के जब बहुत जन्मों के पुण्य उदय होते हैं तब श्रीमद्भागवत कथा की प्राप्ति होती है। भागवत कथा प्रेत पीड़ा को दूर करती है। जो जीव श्रद्धा और विश्वास के साथ भागवत कथा का श्रवण करता है प्रभु उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। आचार्य ने भागवत कथा का महात्म्य का वर्णन करते हुए भक्ति ज्ञान वैराग्य की कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि जब धुनधकारी जैसा पापी जिसने अपने पूरे जीवन में सभी पाप कर्म किये उसके भागवत को सुनने से वह पवित्र हो गया तो जो जीव श्रद्धा और विश्वास के साथ भागवत को सुनते हैं तो उनकी महिमा तो अपरंपार है। जहां भागवत की कथा होती है वहां भगवान अवश्य ही दर्शन देते हैं। मनोज अग्रवाल ने बताया कि कथा प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रावनरेंद्र ¨सह व विशिष्ट अतिथि राजकुमार यादव एडवोकेट ने गरीब महिला को सिलाई मशीन भेंट की। कथा में महेंद्र नूनीवाला, सुरेंद्र गोयल, विनोद सोनी, प्रदीप संघी, राकेश बंसल, कृष्ण अग्रवाल, अनुज गुप्ता, अनिल मित्तल, मनोज मित्तल, महेश भालोठिया, प्रवीण संघी, विनोद शर्मा, संजय गर्ग, पिस्ता शर्मा, मंजू गुप्ता, सीमा अग्रवाल, सारिका गर्ग व ¨पकी शर्मा आदि श्रद्धालु मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी