निरीक्षक अमित कुमार को साइबर थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया

महेंद्रगढ़ जिले में पुलिस लाइन नारनौल में एडीजीपी एम रवि किरण द्वारा मंगलवार को साइबर पुलिस थाना का शुभांरभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन उप-पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। निरीक्षक अमित कुमार को साइबर पुलिस थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। साइबर थाना के खुलने से महेंद्रगढ़ क्षेत्र में साइबर अपराध पर अब शिकंजा कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jun 2022 05:10 PM (IST) Updated:Tue, 28 Jun 2022 05:10 PM (IST)
निरीक्षक अमित कुमार को साइबर थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया
निरीक्षक अमित कुमार को साइबर थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया

जागरण संवाददाता,नारनौल: महेंद्रगढ़ जिले में पुलिस लाइन नारनौल में एडीजीपी एम रवि किरण द्वारा मंगलवार को साइबर पुलिस थाना का शुभांरभ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन, उप-पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे। निरीक्षक अमित कुमार को साइबर पुलिस थाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है। साइबर थाना के खुलने से महेंद्रगढ़ क्षेत्र में साइबर अपराध पर अब शिकंजा कसने की पूरी तैयारी हो चुकी है।

साइबर अपराध से संबंधित शिकायतों की संख्या, प्रकृति और जटिलता को देखते हुए इन शिकायतों के निपटान के लिए जिला स्तर पर साइबर क्राइम थानों की आवश्यकता होने पर ओर साइबर थाने खोले गए हैं। साइबर थाना में सूचना तकनीक अधिनियम, भारतीय दंड संहिता, जालसाजी करना, हैकर्स के माध्यम से फ्राड करना व एटीएम के माध्यम से फ्राड करने संबंधित मामलों की जांच की जाएगी।

एडीजीपी ने बताया कि साइबर थाना खुलने से जिले में आनलाइन फ्राड की घटनाओं पर लगाम लगाने मे सफलता मिलेगी। अब साइबर थाना खुलने से साइबर क्राइम के मामले जल्द ट्रेस हो सकेंगे। साइबर से संबंधित अपराध होने पर इसकी सूचना आप संबंधित थाना या फिर साइबर थाना मे सीधे भी दर्ज करा सकते हैं।

इसके बाद एडीजीपी एम रवि किरण ने पुलिस लाइन नारनौल का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने एडमिनिस्ट्रेटिव ब्लाक, पुलिसकर्मियों के बैरकों और अन्य स्टोरों का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिस लाइन की साफ-सफाई आदि का भी जायजा लिया और व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को देखकर सराहना की। इसके बाद एडीजीपी ने महिला थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में पुलिस द्वारा पकड़े गए नशीले पदार्थों का निरीक्षण किया।

महिला थाना नारनौल का निरीक्षण करते हुए बिल्डिंग, तमाम रिकार्ड, सीसीटीएनएस और कंप्यूटर कक्ष का निरीक्षण किया। थाना के एमएचसी कक्ष में रिकार्ड इत्यादि की बारीकी से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में थाना प्रबंधक के कार्यालय सहित थाना के कंप्यूटर कक्ष का भी बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद एडीजीपी एम रवि किरण ने कहा कि अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा गहनता से कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। नशे के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा गंभीरता से कार्यवाही की जा रही है। इसके बाद उन्होंने रघुनाथपुरा फायरिग रेंज का निरीक्षण किया। फायरिग रेंज पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और अन्य व्यवस्थाओं को देखकर आइजी ने संतोष व्यक्त करते हुए सराहना की।

chat bot
आपका साथी