20 तक मनाया जाएगा वैज्ञानिक जागरूकता सप्ताह

हरियाणा विज्ञान मंच एवं हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में वर्तमान दौर और वैज्ञानिक मानसिकता विषय पर राज्यस्तरीय वेबिनार आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रसिद्ध वैज्ञानिक व संपादक प्रो. बीर पुरकायस्थ रहे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Aug 2022 03:35 PM (IST) Updated:Sun, 14 Aug 2022 03:35 PM (IST)
20 तक मनाया जाएगा वैज्ञानिक जागरूकता सप्ताह
20 तक मनाया जाएगा वैज्ञानिक जागरूकता सप्ताह

जागरण संवाददाता, नारनौल: हरियाणा विज्ञान मंच एवं हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के संयुक्त तत्वावधान में वर्तमान दौर और वैज्ञानिक मानसिकता विषय पर राज्यस्तरीय वेबिनार आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता प्रसिद्ध वैज्ञानिक व संपादक प्रो. बीर पुरकायस्थ रहे।

उन्होंने कहा कि मूलभूत विज्ञान या कक्षाओं से बाहर निकलकर समाज और संपूर्ण देश तक ले जाने की जरूरत है। राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान सुभाष चंद्र बोस की अध्यक्षता में नेशनल प्लैनिग कमेटी बनी। इसके चेयरमैन पंडित जवाहर लाल नेहरू बनाए गए। जिसमें सर्व समावेशी विकास का खाका बना कर औद्योगीकरण व शिक्षा पर जोर दिया गया। स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात पब्लिक सेक्टर में भारी उद्योग लगाए गए। शिक्षा के क्षेत्र में आइआइटी, आइआइएम, एनआइटी का ढांचा खड़ा किया गया, जिसके वजह से विज्ञान को जनमानस का हिस्सा बनाया जा सके।

वर्तमान में जाति और धर्म को आधार बनाकर अवैज्ञानिकता को परोसा जा रहा है। 21वीं सदी के भारत को सैकड़ों साल पीछे लेकर जाने की कवायद शुरू हो चुकी है जो बहुत खतरनाक है।

कार्यक्रम का संचालन हिसार से रमेश चंद्र ने किया। वेबिनार का आयोजन डा. रणबीर सिंह दहिया की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने कहा कि वर्तमान में अंध भक्ति को छोड़कर वैज्ञानिक ²ष्टिकोण को अपनाते हुए असली दुश्मन को पहचानने की जरूरत है। हरियाणा विज्ञान मंच के जिला संयोजक धर्मपाल शर्मा ने बताया कि 14 से 20 अगस्त तक पूरे हरियाणा में वैज्ञानिक जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है।

इसके तहत महेंद्रगढ़ में सेमिनार, वेबिनार, पोस्टर मेकिग, स्लोगन लेखन, भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, समूह चर्चाएं आदि का आयोजन किया जाएगा। इस वेबिनार में पूरे हरियाणा से 105 प्रतिभागी उपस्थित रहे। जिनमें महेंद्रगढ़ से धर्मपाल शर्मा, प्रियकांत गौड़, डा. राजीव गौड़, विजयपाल, विजय भार्गव तथा रोहतक से डा. सुरेंद्र कुमार, डा. विनीता शुक्ला, प्रमोद गौरी, डा. शीशपाल, डा. राजेंद्र सिंह, डा. मंजू वशिष्ठ, कृष्ण वत्स, कृष्ण मालिक, डा. धर्म सिंह, अनीता, सुरेश धनौदा, डा. पवन कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिसार से रमेश चंद्र ने किया।

chat bot
आपका साथी