डकैती की साजिश करते 5 गिरफ्तार

सीआइए नारनौल ने सोमवार रात को डकैती की साजिश करते हुए पांच गिरफ्तार किए गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 12 Jan 2021 08:17 PM (IST) Updated:Tue, 12 Jan 2021 08:17 PM (IST)
डकैती की साजिश करते 5 गिरफ्तार
डकैती की साजिश करते 5 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नारनौल: सीआइए नारनौल ने सोमवार रात को डकैती की साजिश करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उनकी पहचान मसीत रेवाड़ी निवासी महेश, खेड़की निवासी प्रवीण, बचीनी निवासी अक्षय, चंदपुरा अटेली निवासी प्रवेश, गनियार निवासी रोहित के रूप में हुई है। आरोपितों को मंगलवार को महेंद्रगढ़ अदालत में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

सीआइए नारनौल को सोमवार रात को गुप्त सूचना मिली कि बूचावास के क्षेत्र में कुछ लोग डकैती की साजिश कर रहे हैं। तुरंत छापा मारा जाए तो उनको रंगे हाथ पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर सीआइए नारनौल ने बूचावास क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने पांच संदिग्ध युवकों को डकैती की साजिश करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। सीआइए ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया और थाना सदर नारनौल में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपितों के पास से एक लूटी हुई गाड़ी बरामद की गई है। जिसे आरोपितों ने पिछले सप्ताह रेवाड़ी जिले के खोल क्षेत्र से छीना था। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने चोरी, लूट, डकैती की बहुत सी वारदातों को अंजाम देना कबूल किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक सप्ताह पहले आकोदा बस स्टैंड पर मोबाइल की दुकान में चोरी करने की वारदात को अंजाम देना भी कबूल किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 7 जनवरी को आकोदा निवासी विक्रम सिंह ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आकोदा बस स्टैंड पर स्थित उसकी मोबाइल की दुकान से 6 व 7 जनवरी की रात को कुछ अज्ञात बदमाश दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल फोन एवं एसेसरीज, कंप्यूटर सेट आदि व नकदी और कागजात चुरा कर ले गये हैं। इस मामले में बूचावास के पास पकड़े गए इन पांच आरोपितों ने वारदात को भी अंजाम देना कबूल किया है। इसी मुकदमे में आज आरोपियों को महेंद्रगढ़ अदालत में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपियों को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। रिमांड के दौरान रिकवरी की जाएगी और अन्य वारदातों का खुलासा भी हो सकता है।

chat bot
आपका साथी