बुधवार को खरीदा 190 किसानों का बाजरा

बुधवार को कनीना मंडी में 190 किसानों का बाजरा खरीदा गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 08:31 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 05:08 AM (IST)
बुधवार को खरीदा 190 किसानों का बाजरा
बुधवार को खरीदा 190 किसानों का बाजरा

संवाद सहयोगी, कनीना: बुधवार को कनीना मंडी में 190 किसानों का बाजरा खरीदा गया। बृहस्पतिवार को 200 किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। कनीना अनाज मंडी हैफेड खरीद एजेंसी की ओर से बाजरे की खरीद 21वें दिन भी जारी है। बुधवार को 190 किसानों का 2150 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से 5918 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। किसानों की बार-बार मांग के चलते संख्या दोगुनी कर दी गई है, कितु कनीना में सबसे अधिक खरीद होने के बावजूद भी जिले की मंडियों की अपेक्षा प्रतिदिन कम किसान बुलाये जा रहे हैं।

अब तक खरीद इस प्रकार रही-

कनीना मंडी में बाजरे की खरीद इस प्रकार हुई है-

किसान खरीदा बाजर

1 अक्टूबर 49 किसान 1437 क्विंटल

2 अक्टूबर को कोई खरीद नहीं हुई

3 अक्टूबर 48 किसान 1549 क्विंटल

4 अक्टूबर 19 किसान 602 क्विंटल

5 अक्टूबर 21 किसान 608 क्विंटल

6 अक्टूबर 102 किसान 3107 क्विंटल

7 अक्टूबर 55 किसान 1437 क्विंटल

8 अक्टूबर 102 किसान 2476 क्विंटल

9 अक्टूबर 114 किसान 3236 क्विंटल

10 अक्टूबर खरीद नहीं हुई

11 अक्टूबर खरीद नहीं हुई

12 अक्टूबर 114 किसान 3323 क्विंटल

13 अक्टूबर 132 किसान 3562 क्विंटल

14 अक्टूबर 121 किसान 2935 क्विंटल

15 अक्टूबर 116 किसान 3194 क्विंटल

16 अक्टूबर 115 किसान 2939 क्विंटल

17 अक्टूबर 8 किसान 253 क्विंटल

18 अक्टूबर कोई खरीद नहीं हुई

19 अक्टूबर 194 किसान 5600 क्विंटल

20 अक्टूबर 197 किसान 6456 क्विंटल

21 अक्टूबर 190 किसान 5918 क्विंटल

अब तक 1697 किसानों का 48627 क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है

कनीना अनाज मंडी में प्रथम अक्टूबर से खरीद शुरू हुई थी। आज तक तीन दिन कोई खरीद नहीं की गई है। 18 अक्टूबर तक प्रतिदिन एक सौ किसानों का शेड्यूल डाला जाता रहा है जो बढ़ाकर दो सौ कर दिया गया है कितु जिले की अन्य मंडियों की तुलना में कम किसान बुलाये जा रहे हैं।

बाक्स------

आज 200 किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा-

हैफेड मैनेजर सतेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मंगलवार को 200 किसानों का बाजरा खरीदा जाएगा। इससे किसानों को राहत मिलने के आसार हैं। 22 अक्टूबर को 200 तो 23 अक्टूबर को 201 किसानों के बाजरा बेचने के लिए शेड्यूल जारी हुआ है। आठ ढेरियां रद की-

हैफेड मैनेजर सतेंद्र यादव ने बताया कि निर्धारित मानदंडों को पूरा न कर पाने के चलते आठ ढेरियां रद्द कर दी गई है। जिनमें अमूमन 235 क्विंटल बाजरा था।

chat bot
आपका साथी