बिस्कुट का लालच देकर आठ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, नारनौल : शहर की एक कालोनी में आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला साम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jun 2017 08:49 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jun 2017 08:49 PM (IST)
बिस्कुट का लालच देकर आठ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म, मामला दर्ज
बिस्कुट का लालच देकर आठ वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म, मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, नारनौल :

शहर की एक कालोनी में आठ वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायत पर कुलदीप पुत्र राजेश निवासी रामनगर के खिलाफ छह पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित बच्ची का मेडिकल परीक्षण नहीं हो पाया था। परिजनों का आरोप है कि वे पुलिस थाने के चक्कर लगा-लगाकर थक चुके तब जाकर बमुश्किल मामला दर्ज किया गया है। आरोपी रिश्ते में बच्ची का भाई बताया गया है।

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित बच्ची के माता-पिता ने बताया कि उनके आठ बच्चे है। आठ साल की एक बेटी है। कुछ दिन पहले उनके घर पर कोई नहीं था तभी कुलदीप वहां आया। उसने बच्ची को बिस्कुट का लालच देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची को किसी को यह बात नहीं बताने को भी कहा। इसके बाद किसी को कुछ नहीं पता चल पाया। शनिवार शाम को मां जब बच्ची को नहला रही थी तो उसने हालत देखकर बच्ची से बात की। इस पर बच्ची ने सब कुछ साफ-साफ बता दिया। परिजन बच्ची को लेकर महाबीर चौकी पहुंचे जहां पर पुलिस ने महिला थाने जाने की सलाह दी। महिला पुलिस थाने पहुंचे तो वहां से शहर थाना में जाने के लिए कह दिया गया। कई घंटे चक्कर लगाने के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया गया। आखिरकार रविवार दोपहर को शहर थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए नागरिक अस्पताल ले गई। जहां पर महिला चिकित्सक ने बोर्ड बनवाने की बात कही। दोपहर बाद तक मेडिकल नहीं हो पाया था।

chat bot
आपका साथी