विश्व प्रसिद्ध चैत्र चौदस मेले का महाभारत काल से है संबंध : पार्थ

संवाद सहयोगी पिहोवा एडीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध चैत्र चौदस मेले का संबंध महाभारत काल से है इसलिए इस ऐतिहासिक मेले को यादगार बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Apr 2019 07:01 AM (IST) Updated:Thu, 04 Apr 2019 07:01 AM (IST)
विश्व प्रसिद्ध चैत्र चौदस मेले का महाभारत काल से है संबंध : पार्थ
विश्व प्रसिद्ध चैत्र चौदस मेले का महाभारत काल से है संबंध : पार्थ

संवाद सहयोगी, पिहोवा : एडीसी पार्थ गुप्ता ने कहा कि विश्व प्रसिद्ध चैत्र चौदस मेले का संबंध महाभारत काल से है, इसलिए इस ऐतिहासिक मेले को यादगार बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर तीन से पांच अप्रैल तक लगने वाले विश्व प्रसिद्ध चैत्र चौदस मेले पर सरस्वती तीर्थ के पवित्र जल मे स्नान कर देश के हर नागरिक को पुण्य का भागीदार बनना चाहिए। प्रशासन द्वारा देश के कोने-कोने से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।

वे बुधवार को चैत्र चौदस मेले का उद्घाटन करने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले एडीसी पार्थ गुप्ता, एसडीएम निर्मल नागर, बीडीपीओ राजेश कुमार, नगर पालिका सचिव निशा सहित अन्य अधिकारियों ने पूजा अर्चना की और सूचना केंद्र का रिबन काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद एडीसी ने चैत्र चौदस मेले का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि हर वर्ष देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु इस पवित्र भूमि पर पहुंचकर पुण्य कमाते हैं।

उन्होंने कहा कि सूचना केंद्र के जरिए लोगों को हर प्रकार की सूचनाओं का सहजता से आदान-प्रदान किया जाएगा। लोगों के मनोरंजन को भी ध्यान में रखते हुए हुड्डा ग्राऊंड में झूलों आदि की व्यवस्था की है। प्रशासन का मुख्य फोकस सफाई व्यवस्था पर रहेगा। इस मेले में आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहना होगा। मेले के दौरान किसी भी राजनीतिक दल की गतिविधियों पर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर रहेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें। जो भी अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। एसडीएम निर्मल नागर ने मेहमानों का आभार व्यक्त करते हुए तीन दिन चलने वाले चैत्र चौदस मेले के इतिहास और व्यवस्था पर विस्तृत प्रकाश डाला।

chat bot
आपका साथी