पटाखे बजाने वाली बुलेट पर की महिला पुलिस ने कार्रवाई

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र थाना महिला पुलिस ने सलारपुर रोड पर महिला महाविद्यालय के पास मनचलों पर नकेल करने के लिए वाहनों की जांच की। पुलिस की निगाह खासतौर पर बुलेट मोटरसाइकिलों पर रही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Mar 2019 09:04 AM (IST) Updated:Sun, 10 Mar 2019 09:04 AM (IST)
पटाखे बजाने वाली बुलेट पर की महिला पुलिस ने कार्रवाई
पटाखे बजाने वाली बुलेट पर की महिला पुलिस ने कार्रवाई

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना महिला पुलिस ने सलारपुर रोड पर महिला महाविद्यालय के पास मनचलों पर नकेल करने के लिए वाहनों की जांच की। पुलिस की निगाह खासतौर पर बुलेट मोटरसाइकिलों पर रही। पुलिस कर्मियों ने मोटरसाइकिल को स्टार्ट करा कर उसकी आवाज को सुना। पुलिस ने मौके पर पांच लोगों के यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान भी किए।

थाना महिला पुलिस प्रभारी सुनीता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी के निर्देशानुसार पुलिस ने महिला महाविद्यालयों, स्कूल व सार्वजनिक स्थानों पर मनचलों पर नकेल कसी जा रही है। महिला महाविद्यालय के पास अवारागर्दी करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत महिला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शनिवार को पांच वाहनों के चालान किए गए हैं। पुलिस की विशेष नजर बुलेट मोटरसाइकिल पर है। बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे बजाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

chat bot
आपका साथी