चांद का दीदार कर अपने चांद की लंबी उम्र की कामना की

सुहागिनों ने अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना को लेकर बुधवार को करवाचौथ का व्रत रखा।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Nov 2020 08:45 AM (IST) Updated:Thu, 05 Nov 2020 08:45 AM (IST)
चांद का दीदार कर अपने चांद की लंबी उम्र की कामना की
चांद का दीदार कर अपने चांद की लंबी उम्र की कामना की

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सुहागिनों ने अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना को लेकर बुधवार को करवाचौथ का व्रत रखा। दिन में करवा चौथ की कथा की और शाम को चांद का दीदार करने के बाद व्रत पूर्ण किया।

करवा चौथ को लेकर बुधवार को सुबह ही बाजार में भीड़ रही। महिलाएं सुबह ही सजने संवरने के लिए पहुंच गई। दोपहर बाद महिलाओं ने करवा चौथ की कथा सुनी। विद्वानों व महिलाओं ने कथा का महत्व बताया। विश्वास फाउंडेशन चेरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन कुसुम सिगला ने लक्ष्मण कालोनी स्थित अपने आवास पर करवा चौथ की कहानी कही। उन्होंने कहा कि सुहागिन महिलाओं के लिए कथा सुनना जरूरी होता है। उन्होंने महिलाओं को कहानी का महत्व बताया।

लोटस ग्रीन सिटी सेक्टर 9 में महिला मंडल की और से करवा चौथ पर पति की लंबी आयु और सुख शांति का पाठ ब्लॉक बी के पार्क में किया गया। यहां सभी महिलाएं एकत्रित हुई और पूरी रीति-रिवाज और परंपरा के अनुसार पूजा पाठ व कथा कर अपने पति की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की। यहां पिछले तीन साल से करवाचौथ पर पूजा पाठ किया जा रहा है। सभी महिलाओं ने इस पवित्र दिन की एक दूसरे की बधाई दी है। इस मौके पर मीनाक्षी, अमनदीप कौर, कीर्ति, सोनिया, नीलम, अंजू, आंचल, मोना, मंजूला, सिमरण, सुनिता, दीपिका, चारू व सुदेश मौजूद रही। राजेंद्रा कालोनी स्थित अद्वैत स्वरूप आश्रम में महिलाओं ने सामूहिक रूप करवा चौथ की पूजा की। महिलाओं ने एक-दूसरी को करवा चौथ की बधाई दी। महिलाओं ने बताया कि इस दिन कथा सुनना व्रतधारी महिलाओं के लिए उत्तम होता है। न्यू कॉलोनी स्थित सतानत धर्म मंदिर में करवा चौथ की पूजा की। सुहागिनों ने सामूहिक रूप कथा सुनी और फिर जल दिया। चंचल, कविता और रीना ने बताया कि करवा चौथ का व्रत रखकर अपने सुहाग की लंबी उम्र की कामना की है।

chat bot
आपका साथी