कौन दे रया बोल मेरे . कीवाड़ां ने तोड़ दिया

आरके सदन मंच पर हरियाणवी एकल रागिनी का आयोजन किया गया। इसमें आईजी महिला महाविद्यालय कैथल की टीम की प्रस्तुति को श्रोताओं ने खूब सराहा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 06:49 AM (IST) Updated:Mon, 04 Nov 2019 06:49 AM (IST)
कौन दे रया बोल मेरे . कीवाड़ां ने तोड़ दिया
कौन दे रया बोल मेरे . कीवाड़ां ने तोड़ दिया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के रत्नावली महोत्सव में आरके सदन मंच पर हरियाणवी एकल रागिनी का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभागियों ने खूब धमाल मचाया। प्रतियोगिता में आईजी महिला महाविद्यालय कैथल की टीम ने कौन दे रया बोल मेरे . कीवाड़ां ने तोड़ दिया रागिनी पर अपनी प्रस्तुति दी जिसे श्रोताओं ने खूब सराहा। वहीं आरकेएसडी कॉलेज कैथल की टीम ने लादे दाग पूत अपने कै, डीएवी कॉलेज करनाल ने तू तै फिर स्नान ये कहन हमारा है रागिनी अपनी प्रस्तुति दी। इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में टीमों ने भाग लिया।

एकल रागिनी प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल की भूमिका कलश वर्मा, डॉ. रमा कांता तथा प्रेम देहाती ने निभाई। एकल रागिनी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार आर्य पीजी कॉलेज पानीपत ने हासिल किया। दूसरा पुरस्कार आईजी महिला महाविद्यालय कैथल व तीसरा पुरस्कार यूटीडी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने प्राप्त किया।

हरियाणवी ड्यूट रागिनी प्रतियोगिता में प्रतियोगिता में एसडी पीजी कॉलेज अम्बाला, राजकीय महाविद्यालय जीन्द, आर्य कॉलेज पानीपत, डीबीजे राजकीय महाविद्यालय पानीपत, केएम राजकीय महाविद्यालय नरवाना, गांधी आदर्श कॉलेज समालखा, यूटीडी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय हिसार, एसडी महिला महाविद्यालय नरवाना, भगवान परशुराम कॉलेज कुरुक्षेत्र तथा द्रोणाचार्य डिग्री कॉलेज कुरुक्षेत्र ने अपनी प्रस्तुतियां दी। सभागार में बैठे दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।

chat bot
आपका साथी