वैदिक गणित प्रतियोगिता में विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

कुरुक्षेत्र विद्यार्थी वैदिक गणित प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) इसको लेकर पांचों खंडों में 25 मार्च को प्रतियोगिता कराएगा। डाइट पलवल में जिला स्तरीय वैदिक गणित प्रतियोगिता में पांच टीमें शामिल होंगी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 24 Mar 2021 07:10 AM (IST) Updated:Wed, 24 Mar 2021 07:10 AM (IST)
वैदिक गणित प्रतियोगिता में विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा
वैदिक गणित प्रतियोगिता में विद्यार्थी दिखाएंगे प्रतिभा

अनुज शर्मा, कुरुक्षेत्र :

विद्यार्थी वैदिक गणित प्रतियोगिता में अपना दमखम दिखाएंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) इसको लेकर पांचों खंडों में 25 मार्च को प्रतियोगिता कराएगा। डाइट पलवल में जिला स्तरीय वैदिक गणित प्रतियोगिता में पांच टीमें शामिल होंगी।

विद्यार्थियों को छठी से आठवीं कक्षा और नौवीं से 10वीं कक्षा के दो ग्रुप बनाए हैं। प्रतियोगिता में इन्हीं कक्षाओं के विद्यार्थी अपने वर्ग में भाग ले सकेंगे। खंड स्तर पर वैदिक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त टीम ही इसमें शामिल होगी। एक खंड से एक टीम में छठी से आठवीं कक्षा तक के तीन और नौवीं व 10वीं कक्षा के वर्ग में दो विद्यार्थी यानी प्रत्येक कक्षा से एक विद्यार्थी प्रतियोगिता में भाग ले सकेगा।

सात चरणों में होगी प्रतियोगिता

जिला गणित विशेषज्ञ (डीएमएस) शिवचरण गुप्ता ने बताया कि वैदिक गणित प्रतियोगिता सात भिन्न-भिन्न विषयों पर सात चरणों में कराई जाएगी। सभी विषयों की सूची संबंधित विद्यालयों को दी गई है। वहीं इसकी तैयारी के लिए मैटेरियल भी उपलब्ध करा दिया गया है। विद्यार्थी इनके आधार पर प्रतियोगिता की तैयारी कर सकेंगे।

सात हजार की ग्रांट जारी

डीईओ अरुण आश्री ने बताया कि जिला स्तरीय वैदिक गणित प्रतियोगिता के लिए शिक्षा निदेशालय से सात हजार रुपये की ग्रांट मिली है। इसमें से दो हजार रुपये बैनर, फोटो कापी, प्रिटिग सर्टिफिकेट, फोटो और अन्य सामग्री के लिए दिए हैं। रिफ्रेशमेंट के लिए 2300 रुपये हैं। इसके अलावा 1500 रुपये छठी से आठवीं कक्षा और 1200 रुपये नौवीं व 10वीं कक्षा तक विजेता टीमों के लिए हैं।

chat bot
आपका साथी