विशेष पुलिस अधिकारियों के दो पदों पर 24 जुलाई को होगी भर्ती

पुलिस महानिदेशक हरियाणा पंचकुला के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र में दो विशेष पुलिस अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 24 जुलाई को सुबह पुलिस लाइन में शुरू होगी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Jul 2020 08:15 AM (IST) Updated:Sun, 19 Jul 2020 08:15 AM (IST)
विशेष पुलिस अधिकारियों के दो पदों पर 24 जुलाई को होगी भर्ती
विशेष पुलिस अधिकारियों के दो पदों पर 24 जुलाई को होगी भर्ती

जासं, कुरुक्षेत्र : जिले में दो विशेष पुलिस अधिकारी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया 24 जुलाई को सुबह पुलिस लाइन में शुरू होगी। एसपी आस्था मोदी ने बताया कि इन पदों के लिए आर्मी के एक्स सर्विसमैन, सेंट्रल आ‌र्म्ड पुलिस फोर्स, एक्स कांस्टेबल आफ डिस्बेंडड और एचएपी में 819 कांस्टेबलों की भर्ती के खिलाफ वर्ष -2004 में चयनित उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन पदों पर अस्थायी भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदनकर्ता की उम्र 25 से 50 वर्ष की होनी चाहिए। इन चयनित विशेष पुलिस अधिकारी को 18000 रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इन सहायक बल के सदस्यों को उनके गृह थानों में नियुक्त नहीं किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी