राहुल हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लगभग दो माह पहले मोहन नगर के पास एक युवक को पीट-पीटकर म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Dec 2017 12:14 AM (IST) Updated:Fri, 22 Dec 2017 12:14 AM (IST)
राहुल हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार
राहुल हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लगभग दो माह पहले मोहन नगर के पास एक युवक को पीट-पीटकर मारने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

23 अक्टूबर की रात को सिल्वर सिटी निवासी राहुल पर 15-20 लडकों ने डंडों और तेजदार हथियारों से हमला कर दिया था। इससे वह घायल हो गया था। 26 अक्टूबर को पीजीआई में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। सिल्वर सिटी निवासी सुरेंद्र शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों प्रशांत उर्फ लाडी, गुरप्रीत ¨सह व रजत उर्फ काली को गिरफ्तार किया था। उनसे हथियार व वारदात में शामिल बाइक को भी बरामद किया था। पुलिस ने आरोपियों का रिमांड लिया था। उनकी निशानदेही पर आरोपी आशिष उर्फ सिटी को गिरफ्तार किया था। उससे वारदात में प्रयोग किया गया स्लॉटर बरामद किया गया था। अब तक इस मामले में सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। दो और आरोपी सुंदरपुर निवासी जानी उर्फ जय प्रकाश व डीसी कॉलोनी निवासी शम्मी कुमार को गिरफ्तार किया है।

chat bot
आपका साथी