अब दो दिन और बढ़ी रोडवेज की हड़ताल, घर से सोच कर निकलें यात्री

हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर थमे रोडवेज की बसों के पहिये दूसरे दिन भी नहीं चल पाए। ऐसे में यात्रियों को लगातार दूसरे दिन परेशानी झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं अब दो दिन और यात्रियों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 11:56 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 11:56 PM (IST)
अब दो दिन और बढ़ी रोडवेज की हड़ताल, घर से सोच कर निकलें यात्री
अब दो दिन और बढ़ी रोडवेज की हड़ताल, घर से सोच कर निकलें यात्री

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा रोडवेज संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर थमे रोडवेज की बसों के पहिये दूसरे दिन भी नहीं चल पाए। ऐसे में यात्रियों को लगातार दूसरे दिन परेशानी झेलनी पड़ी। इतना ही नहीं अब दो दिन और यात्रियों को समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा। दूसरे दिन की हड़ताल के बाद भी सरकार की ओर से रोडवेज कर्मचारियों के साथ बातचीत न करने पर कर्मचारी संगठनों ने देर शाम चक्का जाम को दो दिन और बढ़ा दिया है। रोडवेज कर्मचारियों को इस हड़ताल में अन्य कर्मचारी संगठनों का समर्थन मिलने पर उनके हौसले बुलंद हैं। ताज पार्क में डटे कर्मचारियों को दूसरे दिन जन संघर्ष मंच, हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर्स यूनियन और भारतीय मजदूर संघ सहित अन्य संगठनों ने समर्थन का ऐलान किया। रोडवेज महाप्रबंधक के आदेश पर कार्यालय में बैठे कर्मचारी दिन भर हड़ताल पर गए कर्मचारियों की सूची तैयार करने में जुटे रहे। इस सूची को तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। कुरुक्षेत्र रोडवेज के बेड़े में शामिल 167 बसों से आए दिन अमूमन 13 लाख रुपये के टिकट बिक्री होती है। ऐसे में यह बिक्री प्रभावित हो रही है। उनमें 119 के लगभग बसें थानेसर डिपो और 48 बसें पिहोवा डिपो की हैं। अब दोनों ही डिपो में हड़ताल है।

प्रदेश अध्यक्ष हरी नारायण शर्मा, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रधान विश्वनाथ शर्मा, हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय वरिष्ठ उपप्रधान बाल कुमार शर्मा, जन संघर्ष समिति की अध्यक्षा ऊषा कुमारी आदि ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने रोडवेज बेड़े में 14 हजार बसें शामिल करने और 720 बसों को हायर करने के विरोध को लेकर लड़ाई जारी रखने का एलान किया है। इस मौके पर सूरजभान उमरी, जय कुमार, नवीन शर्मा, रणजीत ¨सह, बलवंत देशवाल, मूलचंद तिगरी, गगनदीप, सतपाल मथाना, दिवाकर शर्मा, विनोद शर्मा, ओम प्रकाश बादल, सुल्तान ¨सह, राजेंद्र प्रसाद, जसमेर मथाना, गुरदास सिरोही, श्यामलाल, रोहतास वर्मा, हाकम ¨सह, प्रेम ¨सह, सुरेंद्र बारवा, राजेश गोयल, कृष्ण चौहान आदि उपस्थित रहे।

----

बसों के न चलने पर समस्या :

फोटो नं. 15

नए बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहे लाडवा के विजय ने बस न मिलने पर उन्हें दो दिन से परेशानी झेलनी पड़ रही है। अपने संस्थान तक पहुंचना और उसके बाद घर वापस जाना मुश्किल हो रहा है।

----

बीमार रिश्तेदार के पास जाना था

फोटो नं. 13

कुरुक्षेत्र से पुंडरी के लिए घर से निकले राजबीर ने बताया कि उसे अपने एक बीमार रिश्तेदार का कुशल क्षेम जानने के लिए पुंडरी जाना था। सुबह से बस अड्डे पर इंतजार कर रहे हैं कोई बस नहीं आई।

जाना था अपने गांव :

फोटो नं. 14

महिला यात्री स¨तद्र कौर ने कहा कि उसे पूंडरी के पास अपने गांव में जाना था। उसके साथ में एक छोटा बच्चा भी है। रोडवेज की बस न मिलने पर निजी बस से यहां तक पहुंची अब आगे की बस का इंतजार कर रही हुं।

chat bot
आपका साथी