बकरा चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

शाहाबाद थाना पुलिस ने बकरा चोरी करने के आरोपित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Mar 2021 05:58 AM (IST) Updated:Fri, 26 Mar 2021 05:58 AM (IST)
बकरा चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार
बकरा चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शाहाबाद थाना पुलिस ने बकरा चोरी करने के आरोपित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि शाहाबाद के दयाल नगर निवासी महेंद्र सिंह ने शाहाबाद थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि 22 मार्च को उसका बकरा चोरी हो गया था। उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की मगर उसका कुछ पता नहीं चला। वह तलाश कर रहा था कि उसे जानकारी मिली कि उसका बकरा गांव अजराना कलां निवासी प्रदीप कुमार व अमरजीत ने चोरी किया है। 24 मार्च को प्रदीप कुमार अपनी बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर अमरजीत के साथ उसकी बकरी चोरी कर ले जा रहे थे। उसने मौके पर दोनों को मोटरसाइकिल सहित पकड़ लिया। शाहाबाद थाना पुलिस ने आरोपित प्रदीप कुमार व अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी