इस बार दो नवंबर को प्रदेश के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से इस बार रत्नावली राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन दो से पांच नवंबर तक करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Sep 2019 09:05 AM (IST) Updated:Sat, 21 Sep 2019 06:36 AM (IST)
इस बार दो नवंबर को प्रदेश के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज
इस बार दो नवंबर को प्रदेश के सबसे बड़े सांस्कृतिक महोत्सव का आगाज

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की ओर से इस बार रत्नावली राज्यस्तरीय समारोह का आयोजन दो से पांच नवंबर तक करवाया जाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इस महोत्सव में उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए प्रदेश भर के कॉलेजों में कलाकारों ने पसीना बहाना शुरू कर दिया है। युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. तेजिद्र शर्मा ने बताया कि महोत्सव में 31 विद्याओं पर प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष विद्यार्थी वाद-विवाद प्रतियोगिता, हरियाणवी चुटकुले प्रतियोगिता, हरियाणवी स्किट, हरियाणवी लोकगीत, हरियाणवी भजन रागिनी, हरियाणवी गजल, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, हरियाणवी फोक इंस्ट्रूमेंट, हरियाणवी वन एक्ट प्ले में अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी हरियाणा ग्रुप सोंग, हरियाणवी लोकगीत, हरियाणवी भजन, हरियाणवी रागिनी, हरियाणवी फोक इंस्ट्रूमेंट सोलो, पॉप सांग हरियाणवी, हरियाणवी फॉक आक्रेस्ट्रा, ड्यूट रागिनी, हरियाणवी सोलो डांस, हरियाणवी ग्रुप डांस, रसिया ग्रुप सांग, हरियाणवी कोरियाग्राफी, हरियाणवी चौपाल, हरियाणवी सांग, हरियावी वन एक्ट प्ले, हरियाणवी स्किट, मोनो एक्टिग हरियाणवी, शार्ट फिल्म हरियाणवी, हरियाणवी क्विज, हरियाणवी कविता, हरियाणवी डिक्लामेशन, हरियाणवी टिट-बिट, हरियाणवी आन दा स्पाट पेटिग प्रतियोगिता आयोजन किया जाएगा। इसी तरह हरियाणवी रीति-रिवाज प्रतियोगिता, फोक हैंडीक्राफ्ट प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। इस साल आयोजन को खास बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

chat bot
आपका साथी