जिला जेल में भी पहुंची कोरोना की दूसरी लहर, दो बंदी पॉजिटिव

जिला जेल में भी कोरोना की दूसरी लहर पहुंच गई है। जेल में दो बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को जेल प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया दिया है जहां उनका इलाज चल रहा है। जेल में 446 कैदियों व बंदियों को रखने के लिए जगह है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 05:44 AM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 05:44 AM (IST)
जिला जेल में भी पहुंची कोरोना की दूसरी लहर, दो बंदी पॉजिटिव
जिला जेल में भी पहुंची कोरोना की दूसरी लहर, दो बंदी पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला जेल में भी कोरोना की दूसरी लहर पहुंच गई है। जेल में दो बंदी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को जेल प्रशासन ने अस्पताल में भर्ती कराया दिया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जेल में 446 कैदियों व बंदियों को रखने के लिए जगह है। अब 684 कैदी व बंदी हैं। इनमें 90 बंदी हैं। नए बंदियों के लिए अलग से वार्ड बनाया गया है। जहां उन्हें कोरोना की रिपोर्ट आने तक रखा जाता है। ऐसे में कोरोना का डर जेल प्रशासन के साथ-साथ बंदियों व कैदियों में भी है।

जिला जेल में 446 कैदियों व बंदियों को रखने के लिए जगह है। अब जेल में क्षमता से अधिक 188 बंदी हैं। जिन्हें अलग-अलग बैरकों में रखा गया है। पॉजिटिव बदियों को अस्पताल में भर्ती कराया

जिला जेल के दो बंदियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटव आई थी। जिस पर उन्हें तुरंत उपचार के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं जेल अंदर स्थित अस्पताल में रोजाना कैदियों व बंदियों की जांच की जा रही है। कोरोना के लक्षण पाए जाने पर उनका कोरोना टेस्ट भी कराया जाता है। जेल उपाधीक्षक रेशम सिंह ने बताया कि बंदियों को जेल में अलग रखा जाता है। सबसे पहले उनका कोरोना टेस्ट कराया जाता है। टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आने पर ही उन्हें अन्य बंदियों के साथ रख जाता है। क्षमता से अधिक कैदी व बंदी हैं। जेल प्रशासन इसकी व्यवस्था कर रहा है। जेल में ड्यूटीरत कर्मचारियों को सैनिटाइजर प्रयोग करने ओर थर्मल स्क्रीनिग के बाद ही अंदर जाने दिया जाता है। कोरोना को लेकर जेल प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है।

chat bot
आपका साथी