दीपावली के लिए सजे शहर के मुख्य बाजार

दीपावली की धूम चारों ओर है। हर कोई अपने घर को सजाने के लिए सजावटी सामान की खूब खरीदारी करने में जुटा है। दुकानदार भी इस दीपावली को भुनाने में लगे हैं और उन्होंने ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों के बाहर तक सामान रखा हुआ है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Oct 2019 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 26 Oct 2019 08:00 AM (IST)
दीपावली के लिए सजे शहर के मुख्य बाजार
दीपावली के लिए सजे शहर के मुख्य बाजार

जागरण संवाद केंद्र, कुरुक्षेत्र : दीपावली की धूम चारों ओर है। हर कोई अपने घर को सजाने के लिए सजावटी सामान की खूब खरीदारी करने में जुटा है। दुकानदार भी इस दीपावली को भुनाने में लगे हैं और उन्होंने ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों के बाहर तक सामान रखा हुआ है। ऐसा ही नजारा शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजार में देखने को मिला।

शहर के मुख्य बाजारों में दीपावली के चलते चहल-पहल बढ़ती जा रही है। शहर के मुख्य बाजार में स्थित दुकानों के बाहर तक सामान सजाया हुआ है। सबसे ज्यादा सजावट का सामान जनरल स्टोरों के बाहर है। दुकानों पर रखे सजावटी फूल हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। वहीं आकर्षक फोटो फेम व सिनरियां, गणेश जी व लक्ष्मी माता की मूर्तियां लोगों को भा रही हैं। इसके अलावा पीपल व मेटल के दीये बेहद आकर्षक हैं। दुकानदार विकास का कहना है कि दीपावली के चलते बाजार ग्राहकों की चहल-पहल काफी अधिक है। लोग दीपावली के लिए जमकर खरीदारी कर रहे हैं। इस बार गिफ्ट आइटम की काफी भरमार है। लोगों का कहना है कि सजावटी फूलों की डिमांड काफी अधिक है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक लैंप, श्री लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां व अन्य सामान काफी पंसद आ रहा है।

पैगाम गिफ्ट ग्रेलरी के मालिक रमन गुप्ता का कहना है कि दीपावली पर लोग काफी अधिक खरीदारी कर रहे हैं। लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस बार किफायती दामों में सिनरियां व गिफ्ट आइटम उपलब्ध हैं। गिफ्ट आइटम में भी कई विशेष तरह के लैंप, शोपीस व फ्लावर पोट हैं। पूजा के लिए विशेष थाली भी बाजार में उपलब्ध है। इस थाली में श्रीलक्ष्मी-गणेश की मूर्ति के साथ दीया व अन्य सामान है। वहीं बाजारों में मिट्टी के दीये खरीदने वालों की भी कमी नहीं है। मिट्टी के बर्तन बनाने वालों ने लोगों की पंसद के अनुसार काफी बेहतरीन दीये बनाए हैं और उन्हें आकर्षक रंगों से सजाया गया है।

chat bot
आपका साथी