एक अंग की दिव्यांगता किसी भी व्यक्ति को महान बनने से नहीं रोक सकती : ज्ञानानंद

समग्र शिक्षा के तत्वावधान में सुगंध व सुरस विकास केंद्र कन्नौज की ओर से गुर्जर भवन में अशक्त बच्चों के लिए चल रहे करियर प्रशिक्षण का शनिवार को सातवां दिन रहा। प्रशिक्षण शिविर में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। स्वामी ज्ञानानंद का अशक्त बच्चों ने प्रशिक्षण शिविर में पहुंचने पर पुष्प देकर स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 05:35 AM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 05:35 AM (IST)
एक अंग की दिव्यांगता किसी भी व्यक्ति को महान बनने से नहीं रोक सकती : ज्ञानानंद
एक अंग की दिव्यांगता किसी भी व्यक्ति को महान बनने से नहीं रोक सकती : ज्ञानानंद

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : समग्र शिक्षा के तत्वावधान में सुगंध व सुरस विकास केंद्र कन्नौज की ओर से गुर्जर भवन में अशक्त बच्चों के लिए चल रहे करियर प्रशिक्षण का शनिवार को सातवां दिन रहा। प्रशिक्षण शिविर में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। स्वामी ज्ञानानंद का अशक्त बच्चों ने प्रशिक्षण शिविर में पहुंचने पर पुष्प देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मंच संचालन एपीसी सतबीर कौशिक ने किया।

एपीसी सतबीर कौशिक ने स्वामी ज्ञानानंद का सभी पांचों जिलों से शिविर में पहुंचे बच्चों व उनके शिक्षकों से परिचय किया। इसके बाद प्रशिक्षण शिविर के बारे में महाराज को अवगत कराया।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से समग्र शिक्षा के माध्यम से दिव्यांग बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने का जो प्रयास किया जा रहा है। वह अति सुंदर कार्य है। शिविर में बच्चों को शरीर के साथ-साथ अपने मन की सोच को भी आत्मनिर्भर बनाना होगा। इसके बाद ही सही रूप से बच्चे आत्मनिर्भर बन पाएंगे। इस दौरान स्वामी ज्ञानानंद ने सूरदास का वृतांत सुनाकर बच्चों को प्रशिक्षण शिविर में बेहतर ढंग से प्रशिक्षण ग्रहण करने की शिक्षा दी। स्वामी ने कहा कि सूरदास की जन्म से आंखें नहीं थी। लेकिन वे हजारों की आंखें बने। उन्होंने हजारों का मार्गदर्शन किया। कैसे आत्मविश्वास के साथ कि मैं कर सकता हूं। उन्होंने कहा कि एक अंग की दिव्यांगता किसी भी व्यक्ति को महान बनने से नहीं रोक सकती। कार्यक्रम के अंत में मंच संचालनकर्ता एपीसी सतबीर कौशिक ने स्वामी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जिला परियोजना समन्वयक रामदिया गागट, एपीसी संजय कौशिक, सतबीर कौशिक, हसला प्रधान बलराम शर्मा, वैज्ञानिक ज्ञानेंद्र सिंह, कमलेश कुमार, तकनीकी सहायक अभिषेक द्विवेदी, राहुल कुमार व महेंद्र सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी