बादलों ने बढ़ाई ठंड, दिन में निकली धूप ने दी राहत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 12:36 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 12:36 AM (IST)
बादलों ने बढ़ाई ठंड, दिन में निकली धूप ने दी राहत
बादलों ने बढ़ाई ठंड, दिन में निकली धूप ने दी राहत

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। इससे जनजीवन पर असर दिखाई दे रहा है वहीं सुबह चली शीतलहर और धुंध ने जीवन को कठिन कर दिया है। हालांकि सोमवार को दिन में धूप निकलने के कारण राहत की सांस ली, लेकिन मंगलवार को सुबह लोगों की दिक्कत कम नहीं होगी। सोमवार को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रात को भी बादल छाए रहे। जिसके बाद किसानों के माथे पर पसीना आने लगा है।

सुबह 10 बजे तक आसमान धुंध की सफेद चादर से ढका रहा। दोपहर में धूप जरूर खिली, लेकिन सर्द हवाओं के झोकों के चलते कंपकंपी जारी रही। हालांकि छुट्टी होने के चलते ज्यादातर लोग दोपहर तक घरों में ही दुबके रहे। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अगले दिनों में भी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। सुबह के समय धुंध असरदार रहेगी, दोपहर में जरूर सूर्य देव के दर्शन होंगे। धुंध के साथ शीत लहर भी जारी रहने की संभावना है। बाक्स

ठंड से सब्जी की फसल को बचाएं

चौधरी चरण ¨सह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर एवं वरिष्ठ सब्जी विशेषज्ञ डॉ. सीबी ¨सह का कहना है कि ठंड व पाले को लेकर आलू, मटर, टमाटर, घीया, तोरी की सब्जी वर्गीय फसलों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दिन में ठंडी हवाएं चल रही हैं और सांय के समय हवा रूक जाती है, जिससे रात्रि में पाला पड़ रहा है। ऐसे में आलू, टमाटर व मटर की फसल में हलकी ¨सचाई की जाएगी। रात्रि में पश्चिमी और उत्तर दिशा की तरफ अलाव जलाकर धुआं किया जाए, इससे पाले का प्रभाव कम होगा। तिथि न्यूनतम व अधिकतम तापमान अगले सप्ताह का मौसम का हाल

मंगलवार : 7 - 18 डिग्री सेल्सियस, सुबह के समय धुंध व कोहरा

बुधवार : 5 - 19 डिग्री सेल्सियस, सुबह के समय धुंध व कोहरा

बृहस्पतिवार : 7 - 19 डिग्री सेल्सियस, सुबह के समय धुंध व कोहरा

शुक्रवार : 08- 20 डिग्री सेल्सियस, आसमान में बादल छाए रहेंगे

शनिवार : 8 - 19 डिग्री सेल्सियस, आसमान में बादल छाए रहेंगे

रविवार : 07-20 डिग्री सेल्सियस, आसमान में बादल छाए रहेंगे

chat bot
आपका साथी