मटका दौड़ में भिवानी की सुनीता ने मारी बाजी

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर विरासत हेरिटेज विलेज में आयोजित मटका दौड़ प्रतियोगिता में भिवानी की सुनीता ने पहला स्थान हासिल किया है जबकि भिवानी की सरोज पपोशा ने दूसरा और फतेहाबाद की सुनीता ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता कुल 15 महिलाओं ने हिस्सा लिया था।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Dec 2021 01:02 AM (IST) Updated:Fri, 10 Dec 2021 01:02 AM (IST)
मटका दौड़ में भिवानी की सुनीता ने मारी बाजी
मटका दौड़ में भिवानी की सुनीता ने मारी बाजी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर विरासत हेरिटेज विलेज में आयोजित मटका दौड़ प्रतियोगिता में भिवानी की सुनीता ने पहला स्थान हासिल किया है, जबकि भिवानी की सरोज पपोशा ने दूसरा और फतेहाबाद की सुनीता ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस प्रतियोगिता कुल 15 महिलाओं ने हिस्सा लिया था। पहला स्थान हासिल करने वाली सुनीता को 1100 रुपये का पुरस्कार दिया गया है। अभिनव पुनिया ने बताया कि हरियाणा सांस्कृतिक प्रदर्शनी में वीरवार को मटका दौड़ के साथ-साथ महिलाओं को लुगदी से बोहिया बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर बोहिया के निर्माण तथा उसकी सामग्री संबंधी विषय-विशेषज्ञ के रूप में डा. रणबीर सिंह ने कार्यशाला में भागीदार महिलाओं को लुगदी के लोक पारंपरिक इतिहास तथा इसकी वैज्ञानिकता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि लुगदी की परंपरा लोकजीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह पर्यावरण की ²ष्टि से मनुष्य के लिए लाभदायक है, इसीलिए हमारे बुजुर्ग सदियों से मुलतानी मिट्टी और कागज को गलाकर लुगदी के बने बोहिए, बोहनी, ठाठिया का प्रयोग करते रहे हैं। इस मौके पर आदमपुर से पहुंची सरस्वती ने लुगदी के बोहिए बनाकर प्रत्यक्ष रूप से प्रतिभागी महिला कलाकारों को प्रशिक्षित किया। उन्होंने बोहिए के ऊपर चित्तणकारी करके भी दिखाई ताकि ग्रामीण महिलाएं बोहियों को और अधिक आकर्षक रूप में प्रस्तुत कर सकें।

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में अग्रसेन स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अग्रसेन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने गीता महोत्सव में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। खंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों ने जिला स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपना स्थान सुनिश्चित किया।

प्रिसिपल रीटा गोयल ने बताया कि श्लोक उच्चारण में कृष्ण-अर्जुन संवाद में आभा और परिणीता ने जिला स्तर पर प्रथम, निबंध लेखन में कृतिका, पेंटिग में तनिष्क ने जिला स्तर पर सांत्वना पुरस्कार प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से गीता श्लोक उच्चारण, संवाद, निबंध लेखन, भाषण व पेंटिग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें शानदार प्रदर्शन कर छात्रों ने स्कूल का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्यों ने छात्रों को शुभकामनाएं दी।

chat bot
आपका साथी