छात्रों ने किया पर्यटक स्थलों का भ्रमण

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों ने धर्मनगरी के पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया। प्रधानाचार्या सुनीता चावला ने बच्चों को भ्रमण पर जाने से पहले दिशा-निर्देश दिए तथा सभी को शुभकामनाएं दी। बच्चों ने चिड़ियाघर में वन्य जीवों का अवलोकन किया तथा उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 06:58 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 06:58 PM (IST)
छात्रों ने किया पर्यटक स्थलों का भ्रमण
छात्रों ने किया पर्यटक स्थलों का भ्रमण

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राथमिक विभाग के विद्यार्थियों ने धर्मनगरी के पर्यटक स्थलों का भ्रमण किया। प्रधानाचार्या सुनीता चावला ने बच्चों को भ्रमण पर जाने से पहले दिशा-निर्देश दिए तथा सभी को शुभकामनाएं दी। बच्चों ने चिड़ियाघर में वन्य जीवों का अवलोकन किया तथा उनके बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद बच्चों ने कल्पना चावला तारामंडल का भ्रमण किया। इसके बाद बच्चे संस्कृति धरोहर में गए जहां बच्चों ने हरियाणा की संस्कृति के बारे में जाना। इससे बच्चों को आध्यात्मिक ज्ञान की प्राप्ति हुई।उन्हें भारतीय संस्कृति का ज्ञान हुआ, बच्चे संस्कृति धरोहर देखकर काफी प्रसन्न व उत्साहित हुए। विद्यालय की प्राचार्या सुनीता चावला ने कहा कि बच्चों को भ्रमण पर ले जाने से उनका मानसिक नैतिक व आध्यात्मिक विकास होता है तथा उन्हें देश-दुनिया के बारे में जानकारी मिलती है।

chat bot
आपका साथी