भ्रष्टाचार हमारे देश को खोखला कर रहा : अंजू

श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लौहार माजरा में भ्रष्टाचार के विरोध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के निर्देशानुसार विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Oct 2019 07:48 AM (IST) Updated:Thu, 31 Oct 2019 07:48 AM (IST)
भ्रष्टाचार हमारे देश को खोखला कर रहा : अंजू
भ्रष्टाचार हमारे देश को खोखला कर रहा : अंजू

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : श्रीमती केसरी देवी लोहिया जयराम पब्लिक स्कूल लौहार माजरा में भ्रष्टाचार के विरोध में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के निर्देशानुसार विद्यार्थियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रधानाचार्या अंजू अग्रवाल ने किया गया। प्रधानाचार्या ने कहा कि भ्रष्टाचार हमारे देश को खोखला करता जा रहा है। इसलिए हमें समय के अनुसार इस को जड़ से मिटाने के लिए कदम बढ़ाने होंगे। इस मौके पर स्कूल के सभी शिक्षकों ने पूर्ण सहयोग दिया तथा विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर स्कूल की अध्यापिका प्रभजीत विर्क, कमलजीत अरोड़ा, नीलम शर्मा, किरणबाला, मोनिका मेहता, प्रोमिला शर्मा मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी