भाषण और श्लोकोच्चारण में विश्वास स्कूल की छात्राओं ने जीते दो पदक

गीता जयंती महोत्सव को लेकर कराई जा रही भाषण व श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं में शाहाबाद की छात्राओं ने दो रजत पदक जीतकर स्कूल व शहर का नाम रोशन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 09:17 AM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 09:17 AM (IST)
भाषण और श्लोकोच्चारण में विश्वास स्कूल की छात्राओं ने जीते दो पदक
भाषण और श्लोकोच्चारण में विश्वास स्कूल की छात्राओं ने जीते दो पदक

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : गीता जयंती महोत्सव को लेकर कराई जा रही भाषण व श्लोकोच्चारण प्रतियोगिताओं में शाहाबाद की छात्राओं ने दो रजत पदक जीतकर स्कूल व शहर का नाम रोशन किया है।

प्राचार्या स्नेह राजपाल ने बताया कि पलक ने अपने विषय गीता से मैंने क्या सीखा भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर 1500 रुपये की नकद राशि प्राप्त की। इसी तरह संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में सिद्मिा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और 1500 का नकद अवार्ड प्राप्त किया। प्राचार्या ने दोनों छात्राओं को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर तरुणा चोपड़ा, अणु सतीजा, अंशुमन, अनुराधा, अरुण, वंदना चोपड़ा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी