पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं विद्यार्थी : सचदेवा

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाना जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jan 2022 07:49 PM (IST) Updated:Sun, 16 Jan 2022 07:49 PM (IST)
पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं विद्यार्थी : सचदेवा
पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं विद्यार्थी : सचदेवा

फोटो संख्या : 22 - कुवि एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय पर्यावरण यूथ संसद 2022 के प्रथम चरण का आयोजन जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। युवाओं को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जाना जरूरी है। वह रविवार को कुवि और पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के संयुक्त तत्वावधान में विवि चरण के लिए आनलाइन राष्ट्रीय पर्यावरण यूथ संसद 2022 में संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में कुवि व महाविद्यालयों के 125 चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी नवाचार के विभिन्न तरीके अपनाकर आज के समाज को पर्यावरण बचाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं।

राष्ट्रीय पर्यावरण यूथ संसद 2022 के विवि चरण के आयोजन में कुवि के छात्र कल्याण अधिष्ठाता एवं पर्यावरण नोडल अधिकारी प्रो. अनिल वशिष्ट ने कहा कि इस कार्यक्रम में आठ विजेता प्रतिभागी क्षेत्रीय स्तर पर कुवि का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस चरण का आयोजन 23 जनवरी को होगा और इस चरण में प्रदेश एवं दिल्ली के विभिन्न विवि के प्रतिभागी भाग लेंगे। इस मौके पर निर्णायक मंडल के डा. अनीता दुआ, डा. अनीता भटनागर, डा. सुमन सिंह, डा. हरदीप आनंद, डा. अर्चना चौधरी, डा. विवेक गौड़, डास. रोमा, डा. दीप्ति चौधरी व डा. हरदीप राय शामिल रहे।

आठ विद्यार्थियों ने पार किया पहला चरण

विवि की राष्ट्रीय यूथ संसद के शिक्षक समन्वयक डा. दीपक राय बब्बर ने बताया कि इस चरण में आठ विजेता छात्रों ने 23 जनवरी को होने वाली क्षेत्रीय चरण की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया है। इनमें रसायन विज्ञान से एमएससी अंतिम वर्ष की अंजलि गुप्ता, यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिग एंड टेक्नोलाजी के बीटेक से तनुज शर्मा, पर्यावरण अध्ययन विभाग एमएससी (अंतिम) चौथा सेमेस्टर से निधि, माता सुंदरी खालसा ग‌र्ल्स कालेज कैथल के बीए 5वां सेमेस्टर से नेहा शर्मा, विधि विभाग एलएलबी प्रथम वर्ष की रिया मलिक, राजकीय पीजी कालेज अंबाला कैंट की आयुषी चौधरी, गणित विभाग से एमएससी की एकता यादव, डा. गणेश दास डीएवी महिला शिक्षा महाविद्यालय करनाल से बीएड की कोमल मलिक शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी