पर्यावरण को बचाने के लिए लगाएं पौधे : देवीदयाल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ब्लॉक सीमित थानेसर के चेयरमैन देवीदयाल शर्मा ने कहा कि पर्याव

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jul 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 23 Jul 2017 03:00 AM (IST)
पर्यावरण को बचाने के लिए लगाएं पौधे : देवीदयाल
पर्यावरण को बचाने के लिए लगाएं पौधे : देवीदयाल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ब्लॉक सीमित थानेसर के चेयरमैन देवीदयाल शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को बचाने और शुद्ध रखने के लिए प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौध जरूर लगाना चाहिए। इतना ही नहीं पौधा लगाने के बाद देखभाल करना भी बहुत जरूरी है।

वे शनिवार को राजकीय उच्च विद्यालय ¨पडारसी में हर्बल गार्डन का उदघाटन करने के बाद बच्चों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले चेयरमैन देवीदयाल शर्मा, सरपंच ओमप्रकाश, घराड़सी के सरपंच राजेन्द्र कुमार, समाजसेवी कर्मवीर सहारण, ¨प्रसिपल कमलेश शर्मा ने हर्बल पार्क में अलोए, नीम, तुलसी, एलोगीरा, तेजपत्ता, दालचीनी, आवला, बेलपत्थर, हार ¨सगार जैसे औषधि धारक पौधे लगाए। चेयरमैन ने बच्चों से रूबरू होते हुए कहा कि बारिश के इस सीजन में सभी को पौधरोपण अभियान के लिए आगे आना चाहिए। स्कूल के प्रांगण में हर्बल गार्डन लगने से निश्चित ही गांव के लोगों को फायदा मिलेगा, क्योंकि सभी पौधे किसी न किसी औषधि के रूप में कार्य करेंगे। इन पौधे के लगने से पर्यावरण तो स्वस्थ रहेगा ही साथ में ग्रामीणों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मुख्याध्यापिका कमलेश शर्मा ने मेहमानों का स्वागत किया। इस मौके पर शिक्षक सुरेन्द्र कुमार, बृजलाल, अर¨वद कुमार,सुखबीर ¨सह, पवन कुमार, प्रेम चंद मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी