पति को इलाज के नाम पर दे रही थी स्लो प्वॉइजन, गिरफ्तार

पति को धीमा जहर देने का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 19 Sep 2018 01:36 AM (IST) Updated:Wed, 19 Sep 2018 01:36 AM (IST)
पति को इलाज के नाम पर दे रही थी स्लो प्वॉइजन, गिरफ्तार
पति को इलाज के नाम पर दे रही थी स्लो प्वॉइजन, गिरफ्तार

संवाद सहयोग, (पिपली ) कुरुक्षेत्र : पति को धीमा जहर देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर बेटे की पत्नी, साली और साढ़ू के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से दो दिन की रिमांड पर लिया है।

सेक्टर तीन निवासी उपदेश कौर ने सीएम ¨वडो पर शिकायत दी थी कि उसके बेटे मनदीप की शादी 15 जनवरी 2006 को रेणुका ¨सह उर्फ रेणू के साथ हुई। शादी के बाद ही उसकी बहू के व्यवहार से तंग आकर वह अपने पति के साथ लुधियाना में रहने लगी। 19 दिसंबर 2017 को बेटे मनदीप का शुगर लेवल बढ़ गया। उसे दिल्ली एम्स में भर्ती कराना पड़ा। तीन दिन के बाद बहू मनदीप को छोड़कर चली गई। बहू मांग रही थी जायदात में हिस्सा

उपदेश कौर का आरोप है कि बहू ने घर पर उनके साथ मारपीट की। मनदीप की हालत में सुधार नहीं था, जिससे लुधियाना में भर्ती कराया गया। वहंा बहू आकर जायदाद में हिस्सा मांगने लगी और हिस्सा न देने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई, मगर कोई हल नहीं निकला। इसी दौरान उपदेश कौर ने आरोप रेणुका ने उनकी जायदाद को हड़पने के लिए धीमा जहर दिया जा रहा है। उपदेश कौर का आरोप है कि उसके पुत्र को जा से मारने की नियत से धीमा जहर दिया जा रहा था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेणुका उर्फ रेणू, उसकी बहन मीना साहनी व जीजा मदन साहनी निवासी पिहोवा के खिलाफ हत्या के प्रयास मामला दर्ज कर जांच की। पुलिस की जांच में यह आया सामने

पुलिस उपाधीक्षक शहर की जांच में लुधियाना के लॉटस अस्पताल के चिकित्सकों ने कहा कि मनदीप को पिछले डेढ़ साल से धीमा जहर दिया जा रहा था, जिससे ¨जदगी को खतरा है। जो इलाज डाक्टरों द्वारा किया जा रहा, उनमें जहरीले पदार्थ नहीं हो सकते। पुलिस ने इस मामले में एम्स अस्पताल की चिकित्सक ममता सूद से भी रिपोर्ट ली थी। जिसमें कहा गया था कि जब तक मनदीप एम्स में रहा तब तक वह ठीक था, मगर अब उसकी हालत गंभीर है। उसके खून से जो जहरीले पदार्थ पाए गए हैं वे जानलेवा हैं। जांच अधिकारी सुरेश सैनी ने बताया कि रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

chat bot
आपका साथी