प्रतिभागियों को दिया कुशल नेतृत्व एवं प्रतिभा विकास प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ की ओर से जारी लड़कियों के छह दिवसीय राज्यस्तरीय यूथ प्रशिक्षण शिविर में जीवन रक्षक एवं स्वावलंबी शिक्षण प्रशिक्षण के साथ-साथ कुशल नेतृत्व एवं प्रतिभा विकास विषयों पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान की गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 08 Jan 2019 12:43 AM (IST) Updated:Tue, 08 Jan 2019 12:43 AM (IST)
प्रतिभागियों को दिया कुशल नेतृत्व एवं प्रतिभा विकास प्रशिक्षण
प्रतिभागियों को दिया कुशल नेतृत्व एवं प्रतिभा विकास प्रशिक्षण

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र:

भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ की ओर से जारी लड़कियों के छह दिवसीय राज्यस्तरीय यूथ प्रशिक्षण शिविर में जीवन रक्षक एवं स्वावलंबी शिक्षण प्रशिक्षण के साथ-साथ कुशल नेतृत्व एवं प्रतिभा विकास विषयों पर बहुमूल्य जानकारी प्रदान की गई। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा के प्रचार अधिकारी आरसी शर्मा ने कहा कि नशीले पदार्थों के सेवन ने जहां पारिवारिक और सामाजिक सुख समृद्धि प्रभावित होती है वहीं नशे का आदी व्यक्ति स्वयं के मानसिक और शारीरिक क्षमता को समाप्त कर बैठता है। शर्मा ने कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन एक मीठा जहर है। जिससे युवा शक्ति को जानकारी के बल पर ही बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज के समय में युवाओं को खेलकूद की गतिविधियों के साथ-साथ योगासन, व्यायाम और मेडिटेशन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आरसी शर्मा ने प्रतिभागियों को डिप्रेशन से बचने के कारगर उपायों पर प्रकाश डाला। शिविर निदेशक रोहित शर्मा ने रक्षा दया और मदद को जीवन के बहुमूल्य कदम बताया वहीं महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से यूथ रेड क्रॉस फील्ड को-ओर्डिनेटर आरएस मोर ने यूथ रेड क्रॉस की गतिविधियों की कहा कि युवा शक्ति की क्षमता और साहस आज सामाजिक परिवर्तन की बहुमूल्य धरोहर है जो अपने सकारात्मक प्रयास से समाज और राष्ट्र को विकास की नई राह प्रदान कर सकती है। इस अवसर पर संयुक्त शिविर निदेशक सर्वजीत ¨सह, डॉ.संतोष, डॉ.अंजू धीमान, रेनू पॉपली, डॉ. राकेश पाठक, निधि, प्रियंका, शालिनी शर्मा, निधी जस्ट, नेहा कंबोज, अंकुश कुमार, कुलदीप कुमार, ठाकुर जस¨वदर ¨सह, राजेश कपूर, देवेंद्र कुमार व विजय कुमार उपस्थित थे

chat bot
आपका साथी