श्रुति विज्ञान आचार्यकुलम का चौथा वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न

श्रुति विज्ञान आचार्यकुलम एवं सुरभि आर्दश गोशाला का चौथा वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंतो कटारिया विधायक रामकरण काला के बेटे सुकरमपाल और कारगिल युद्ध के महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र सिंह ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Mar 2020 06:40 AM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2020 06:40 AM (IST)
श्रुति विज्ञान आचार्यकुलम का चौथा वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न
श्रुति विज्ञान आचार्यकुलम का चौथा वार्षिकोत्सव समारोह संपन्न

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : श्रुति विज्ञान आचार्यकुलम एवं सुरभि आर्दश गोशाला का चौथा वार्षिक समारोह धूमधाम से संपन्न हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, विधायक रामकरण काला के बेटे सुकरमपाल और कारगिल युद्ध के महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र सिंह ने किया।

बंतो कटारिया ने आचार्य कुलम आश्रम की सराहना की और कहा कि आज के समय में इस तरह के संस्थानों की अधिक आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह भारतीय संस्कृति, सभ्यता व धर्म से जुड़े हुआ आश्रम हैं और यहां की शिक्षा पारंपरिक है। विधायक के बेटे सुकरम पाल ने कहा कि आचार्य कुलम में भी गोवंश को भी विशेष तरजीह दी जा रही है। यहां गाय के दूध से लेकर गोमूत्र तक का प्रयोग मानवहित के लिए हो रहा है। कारगिल के महावीर चक्र विजेता दिगेंद्र सिंह ने लोगों को राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया है। उन्होंने कारगिल युद्ध के अपने अनुभव को भी जनता के साथ सांझा किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा व सोच देशहित के लिए लगानी चाहिए। उन्होंने युवापीढ़ी को फौज में शामिल होने के लिए भी प्रेरित किया। भजनोपदेशक रामनिवास आर्य, आचार्य वेदनिष्ट, मुमक्षु मुनि और आचार्य कर्मवीर ने भी लोगों का मार्गदर्शन किया। आश्रम के संचालक आचार्य वेदव्रत ने आश्रम में चल रही गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। आश्रम की ओर से आचार्य वेदव्रत ने आए हुए अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए। इस अवसर पर सूबे सिंह औजला, प्रभजीत आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी