शाहाबाद में होगा रिकॉर्ड विकास, ठेकेदार न करें लापरवाही : रामकरण

शाहाबाद के विधायक रामकरण काला ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अपने कार्यालय पर लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Dec 2019 08:49 AM (IST) Updated:Tue, 03 Dec 2019 08:49 AM (IST)
शाहाबाद में होगा रिकॉर्ड विकास, ठेकेदार न करें लापरवाही : रामकरण
शाहाबाद में होगा रिकॉर्ड विकास, ठेकेदार न करें लापरवाही : रामकरण

संवाद सहयोगी, शाहाबाद: शाहाबाद के विधायक रामकरण काला ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अपने कार्यालय पर लोगों की समस्याएं सुनी और उनके निवारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र का रिकॉर्ड विकास कराना ही उनका लक्ष्य है। शाहाबाद के लिए ऐसी योजनाएं लेकर आएंगे, जो इस क्षेत्र के लिए मिसाल होंगी। उन्होंने ठेकेदारों को सचेत किया है कि किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें और विकास में प्रयुक्त सामग्री गुणवत्ता से परिपूर्ण हों। हलके में चल रहे विकास की जांच भी की जाएगी और अगर कमी आई तो उस ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई लाजिमी है। जिस ठेकेदार ने पहला कार्य पूरा नहीं किया होगा उसे दूसरा ठेका नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी विधानसभा क्षेत्रों को 5-5 करोड़ देने की घोषणा की है और यह राशि आवश्यकतानुसार वितरित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व में शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र का समान रूप से विकास होगा। इस अवसर पर विष्णु भगवान गुप्ता, सूबे सिंह औजला, अमनदीप कंबोज, सुरेंद्रपाल सिंह लाल, प्रवीन शर्मा, लक्की और राकेश आनंद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी