एसएफआइ ने कुवि में समस्याओं को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र वि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Feb 2019 11:41 PM (IST) Updated:Mon, 04 Feb 2019 11:41 PM (IST)
एसएफआइ ने कुवि में समस्याओं को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान
एसएफआइ ने कुवि में समस्याओं को लेकर चलाया हस्ताक्षर अभियान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : स्टूडेंट्स फेडरेशन आफ इंडिया के सदस्यों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया। विश्वविद्यालय इकाई कमेटी सदस्य कमलेश ने हस्ताक्षर अभियान के बारे में कहा कि विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं के प्रति जागरूक करने के लिए ये अभियान चलाया गया है। इस अभियान के दौरान हजारों विद्यार्थियों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई। कमलेश ने समस्याओं के बारे में बताते हुए कहा कि प्रदेश के नंबर एक विश्वविद्यालय में भी छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा हैं जैसे बस सर्विस, पूरे परिसर में वाइ-फाइ उपलब्ध न होना, अंतिम सेमेस्टर में गोल्डन चांस का न होना, जिम आदि का न होना आदि हैं।

विश्वविद्यालय इकाई उपाध्यक्ष जैनी ने लड़कियों की मुख्य समस्याओं की और ध्यान दिलाते हुए कहा कि लड़कियों से गेस्ट चार्ज 250 रुपये लिए जाते हैं, जबकि गेस्ट को कोई विशेष सुविधा मुहैया नहीं कराई जाती। अंतिम सत्र में छात्राओं को अपना सारा सामान घर लेकर जाना पड़ता हैं। जिससे दूर-दराज से आने वाली छात्राओं को दिक्कत होती है ।

विश्वविद्यालय इकाई सचिव रजत ने प्रशासन को सचेत करते हुए कहा हम प्रशासन को इन समस्याओं का ज्ञापन भी दे चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई उत्तर नहीं आया है।

chat bot
आपका साथी