इनसो नशा विरोधी अभियान की शुरू करेगा

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो के 17वें स्थापना दिवस पर नशामुक्त हरियाणा की मुहिम चलाई जाएगी। यह समारोह पांच अगस्त को हिसार में आयोजित किया जाएगा। वह बुधवार को कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Jul 2019 07:50 AM (IST) Updated:Thu, 25 Jul 2019 07:50 AM (IST)
इनसो नशा विरोधी अभियान की शुरू करेगा
इनसो नशा विरोधी अभियान की शुरू करेगा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनसो के 17वें स्थापना दिवस पर नशामुक्त हरियाणा की मुहिम चलाई जाएगी। यह समारोह पांच अगस्त को हिसार में आयोजित किया जाएगा। वह बुधवार को कुरुक्षेत्र की पंजाबी धर्मशाला में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समारोह में भाजपा सरकार को बेरोजगारी, अपराध माफिया, किसानों की बढ़ती दुर्दशा पर घेरा जाएगा। युवाओं की ये एकजुटता प्रदेश की राजनीति को नई दशा और दिशा देने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2003 में डॉ. अजय सिंह चौटाला ने शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं को आ रही समस्याओं का समाधान करने, उनकी आवाज को उठाने, युवाओं की मांग को पूरा करने हेतु इनसो की स्थापना की थी। इनसो तब से अब तक हर वर्ष अपना स्थापना दिवस समारोह मनाता आया है। इस समारोह के माध्यम से युवा एकजुट होकर जहां शिक्षा के क्षेत्र में आ रही समस्याओं, शिक्षा प्रणाली, राजनीति पर चितन-मंथन करते हैं। वे इस समारोह हेतु युवाओं को निमंत्रण देने के लिए आज कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि इस वर्ष होने वाले छात्र संघ चुनावों में इनसो बढ़-चढ़कर भाग लेगी। उन्होंने कहा कि नशा प्रदेश के युवाओं को खोखला कर रहा है। युवा देश का भविष्य हैं। देश के इसी भविष्य को सुरक्षित करने व उज्ज्वल बनाने के लिए इनसो के स्थापना दिवस से आगामी एक वर्ष तक इनसो द्वारा नशा मुक्त हरियाणा अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर कुलदीप मुलतानी, मायाराम चंद्रभानपुरा, डॉ. जसविद्र खैहरा, संतोष दहिया, बलदेव मुकीमपुरा, बबलू काजल, मंजू जाखड़, योगेश शर्मा, सुनील राणा, हर्ष शर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी