लाखों की धोखाधड़ी का दूसरा आरोपित दिल्ली एयरपोर्ट से काबू

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र थाना बाबैन पुलिस ने लकड़ी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपित दूसरे भाई को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 07:40 AM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 07:40 AM (IST)
लाखों की धोखाधड़ी का दूसरा आरोपित दिल्ली एयरपोर्ट से काबू
लाखों की धोखाधड़ी का दूसरा आरोपित दिल्ली एयरपोर्ट से काबू

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : थाना बाबैन पुलिस ने लकड़ी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोपित दूसरे भाई को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी हुआ था। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचते ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इसकी सूचना थाना बाबैन पुलिस को दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

जगाधरी के गंगा नगर निवासी अजय कुमार ने छह फरवरी 2020 को थाना बाबैन में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने गांव अकालगढ़ निवासी सुखदेव के साथ 21 एकड़ में खड़े पॉपुलर की लकड़ी जीपीए के आधार पर उसके भाई कर्म सिंह से 87 लाख रुपये में खरीदी थी। उन्होंने 17 एकड़ में खड़े पेड़ गांव मंगौली रागंडान व चार एकड़ पेड़ अकालगढ़ में दिखाए थे। उन्होंने बाबैन तहसील में लिखित इकरारनामे से लकड़ी खरीदी थी। उन्होंने कर्म सिंह को 43 लाख 50 हजार रुपये आरटीजीएस से खाते में डलवाए थे और 10 लाख रुपये नकद दिए थे। लगभग 20 दिन बाद सुखदेव ने जीपीए बदलकर उनको लकड़ी काटने से रोक दिया तथा अमेरिका से वापस आकर यह लकड़ी किसी दूसरी पार्टी को बेच दी। दोनो भाइयों ने मिलीभगत करके उससे साढ़े 53 लाख की राशि हड़प ली। थाना बाबैन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआइ सुरेंद्र कुमार को सौंपी। पुलिस ने कर्म सिंह को पहले गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। दूसरे आरोपित सुखदेव सिंह को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। थाना बाबैन प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि आरोपित से पैसे की रिकवरी की जानी है।

chat bot
आपका साथी