कबड्डी में सत्य भारती स्कूल बीड़ कालवा रहा प्रथम

संवाद सूत्र, बाबैन : सत्य भारती स्कूल भूखड़ी में कलस्टर लेवल पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भारती फाउंडेशन के सभी छह स्कूलों ने हिस्सा लिया। सभी स्कूलों के बच्चों ने खो-खो, कबड्डी, दौड़ व रस्सी कूद में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 06:55 PM (IST)
कबड्डी में सत्य भारती स्कूल बीड़ कालवा रहा प्रथम
कबड्डी में सत्य भारती स्कूल बीड़ कालवा रहा प्रथम

संवाद सूत्र, बाबैन : सत्य भारती स्कूल भूखड़ी में कलस्टर लेवल पर खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में भारती फाउंडेशन के सभी छह स्कूलों ने हिस्सा लिया। सभी स्कूलों के बच्चों ने खो-खो, कबड्डी, दौड़ व रस्सी कूद में बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ गांव भूखड़ी के सरपंच प्रदीप भूखड़ी व पंचायत के सदस्यों ने किया। खेल प्रतियोगिता कबड्डी में सत्य भारती स्कूल बीड़ कालवा प्रथम रहा। खो-खो में सत्य भारती स्कूल बड़ौदी व सत्य भारती स्कूल सुनारियों संयुक्त रूप से प्रथम रहे। इसी प्रकार 200 मीटर दौड़ में बीड़ कालवा के छत्रपाल प्रथम रहे। धनौरा जाटान के मंयक दूसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ लड़कियों में सुनारियों की वंशिका प्रथम रही, सत्य भारती स्कूल भूखड़ी की पलक दूसरे स्थान पर रही। इस मौके पर सरपंच प्रदीप कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस मौके पर सत्य भारती स्कूल के प्रधानाचार्य पवन कुमार, अंकित गुप्ता, जयपाल बागड़, हुकमचंद नंबरदार, नरेंद्र कुमार, जसपाल बैरागी, सुख¨वद्र ¨सह, जुगल किशोर, जसबीर, जसमेर, बरखाराम, दर्शन धीमान, इंदु सैनी, सुरेश कुमार, प्रवीन, देवेंद्र ¨सह, उर्मिला, मनप्रीत, लाभ कौर मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी