मांगें माने जाने पर नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल खत्म

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : नगर पालिका कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Oct 2018 12:58 AM (IST) Updated:Fri, 05 Oct 2018 12:58 AM (IST)
मांगें माने जाने पर नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल खत्म
मांगें माने जाने पर नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल खत्म

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने बृहस्पतिवार को प्रदेश सरकार की ओर से मांगों को लेकर आश्वासन मिलने पर हड़ताल खत्म कर दी है। दोपहर बाद राज्य कमेटी की ओर से सूचना मिलने पर कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने की घोषणा की। कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने से नगर परिषद अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है।

नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष गुंसर ने कहा कि बृहस्पतिवार को राज्य कमेटी की ओर से सूचना मिली है कि सरकार ने ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और समान काम समान वेतन सहित कई मांगें मान ली हैं। यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष नरेश शास्त्री व राज्य कार्यकारिणी नेता सुनील कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रधान सचिव राजेश खुल्लर की अध्यक्षता में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा व सरकार के बीच हरियाणा निवास पर बातचीत हुई। इसके तहत पार्ट- दो में लगे सफाई कर्मचारियों को समान काम, समान वेतन देने, ठेका समाप्त कर कर्मचारियों को रोल पर करने, पार्ट-एक में लगे बाकी सफाई कर्मचारियों को 15 हजार रुपये न्यूनतम वेतनमान देने सहित कई अन्य मांगों को पूरा करने पर सरकार ने सहमति जता दी है। इसके बाद कर्मचारियों ने तीन दिवसीय हड़ताल दो दिन बाद ही खत्म करने का निर्णय लिया है।

chat bot
आपका साथी