राहुल गांधी को नागरिकता संशोधन कानून का पूरा ज्ञान नहीं : सांसद सैनी

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कालोनी में भक्त नामदेव की स्मृति में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद नायब सैनी और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jan 2020 09:11 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jan 2020 09:11 AM (IST)
राहुल गांधी को नागरिकता संशोधन  कानून का पूरा ज्ञान नहीं : सांसद सैनी
राहुल गांधी को नागरिकता संशोधन कानून का पूरा ज्ञान नहीं : सांसद सैनी

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कालोनी में भक्त नामदेव की स्मृति में विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सांसद नायब सैनी और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी मुख्यातिथि के रूप में पहुंचे। सांसद सैनी ने कहा कि भक्त नामदेव ने पूरी मानव जाति को मानवता का पाठ पढ़ा कर भाईचारे का संदेश देते हुए धर्म की राह दिखाई और जातिवाद के भेदभाव को दूर करने का काम किया। इसलिए हर व्यक्ति का फर्ज बनता है कि वह भक्त नामदेव के दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए अपने जीवन को साकार करें।

सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह द्वारा पास किया गया नागरिकता संशोधन कानून देश हित में है, लेकिन राजनीति के लालच में कांग्रेसी बेवजह देश को गुमराह करने पर तुली है। असलियत में राहुल गांधी को नागरिकता कानून के बारे में पूरा ज्ञान भी नहीं है।

उन्होंने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी की सिफारिश पर नामदेव कॉलोनी में धर्मशाला के निर्माण के लिए ढाई लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने कहा कि इस कॉलोनी में धर्मशाला के साथ कोई भी काम अधूरा नहीं रहने दिया जाएगा, क्योंकि मुख्यमंत्री मनोहर लाल विकास के लिए रिकॉर्ड तोड़ राशि वितरित कर रहे हैं। इस अवसर पर मुलख राज गुंबर, अरुण कंसल, बलदेव राज सेठी, रामकरण यारा, चौधरी तेवर खान, मदन लाल खरींडवा, नीटू राणा, सरपंच रामकुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी