सरकारी खरीद शुरू, किसानों ने ली राहत की सांस

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :आखिरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आश्वासन के बाद मंगलवार देर स

By Edited By: Publish:Wed, 28 Sep 2016 12:21 AM (IST) Updated:Wed, 28 Sep 2016 12:21 AM (IST)
सरकारी खरीद शुरू, किसानों ने ली राहत की सांस

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :आखिरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आश्वासन के बाद मंगलवार देर सायं अनाज मंडियों में धान की सरकारी खरीद करने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी पहुंचे।

सरकारी खरीद शुरू होने से किसानों के साथ आढ़तियों ने भी राहत की सांस ली। फिलहाल मंडी में डीएफएससी ही धान खरीद के पहुंचा है। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को अन्य एजेंसियां खरीद शुरू कर सकती हैं।

मंगलवार साढ़े तीन बजे सरकारी खरीद के आदेश मिले और साढ़े पांच बजे अधिकारियों ने मंडियों की ओर रुख किया। पिछले तीन दिन से अपनी धान की ढेरियों पर पहरा दे रहे किसानों के चेहरों पर अधिकारियों को देखकर मुस्कान लौट आई। अधिकारियों ने भी धड़ाधड़ धान की ढेरियों को खरीदा। मात्र दो घंटे में ही अधिकारियों ने 5400 ¨क्वटल की खरीद कर दी। धान की गुणवत्ता को परख कर ही सरकारी समर्थन मूल्य पर खरीद की गई।

बता दें कि सरकारी खरीद शुरू न होने और व्यापारियों द्वारा पीआर धान को औने-पौने दामों पर खरीदने से बिक्री से मना कर दिया। किसान शनिवार से मंडियों में ढेरियों का पहरा दे रहे थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आढ़तियों के प्रतिनिधिमंडल को सोमवार से सरकारी खरीद शुरू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन सोमवार को दिन भर किसान सरकारी खरीद की इंतजार में बैठे रहे, मगर उन्हें अंत में मायूसी ही हाथ लगी। मंगलवार को सुबह सरकारी खरीद शुरू होने की उम्मीद थी, मगर सायं तक कोई सरकारी खरीद कार्य शुरू नहीं हो पाया। अचानक साढ़े पांच बजे डीएफएससी के अधिकारी मंडी में खरीद करने पहुंचे तो उनको देखकर किसानों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई।

जिला खाद्य-आपूर्ति अधिकारी वीरेंद्र ¨सह ने बताया कि शाम साढ़े तीन बजे उच्च अधिकारियों की मेल उनके पास आई। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को खरीद शुरू करने संबंधी निर्देश तो दे दिए थे, लेकिन सही मायनों में खरीद बुधवार से शुरू हो पाएगी। उन्होंने बताया कि मंडियों में हैफेड, वेयर हाउस, एग्रो व खाद्य-आपूर्ति विभाग व एफसीआइ खरीद करेगी।

धान सुखाने से किया इन्कार

आढ़तियों ने मंडी में पहुंचे धान को सुखाने से हाथ खड़ा कर दिया। आढ़तियों ने बैठक कर मजदूरों से धान न सुखाने का फैसला लिया। नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दौलत राम बंसल ने बताया कि यदि किसान मंडी में धान सुखाकर लाएंगे तो जल्द बिक्री होगी और किसानों को लेबर का खर्च भी नहीं चुकाना पड़ेगा। मंडी में इक्का-दुक्का प्लेटी में मजदूर फसल सुखाते दिखे, अधिकतर किसानों की ढेरियां लगी नजर आई। सुखे धान की बिक्री भी जल्द होगी, जिससे किसानों के समय में भी बचत होगी।

फोटो संख्या : 26

प्रतिनिधिमंडल मिला मुख्यमंत्री से

आढ़ती एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान अशोक गुप्ता की अगुवाई में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने ई-ट्रे¨डग योजना बंद करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। नई अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान दौलत राम बंसल ने मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखी की कि जिस धान की 15 जून को रोपाई की जाती है वह 15 सितंबर तक मंडियों में पहुंच जाती है। ऐसे में सरकारी खरीद 15 या 20 सितंबर से शुरू होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि आगामी खरीफ सीजन में इस पर विचार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26 सितंबर से सरकारी खरीद शुरू न होने के मुद्दे को भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया। महासचिव हर¨वद्र बंसल ने बताया कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने बुधवार को प्रदेश भर में सुचारु रूप से सरकारी खरीद कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया। हालांकि मंगलवार देर सायं डीएफएससी ने सरकारी खरीद शुरू की। इस अवसर पर उपप्रधान बनी ¨सह ढुल, जगतार ¨सह काजल, अंबाला मंडी प्रधान दुनी चंद, शाहाबाद मंडी प्रधान बिट्टू कालड़ा आदि आढ़ती मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी