प्राथमिकता में शामिल हैं कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले प्रोजेक्ट : नायब सैनी

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले प्रोजेक्ट

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 08:55 AM (IST) Updated:Mon, 18 Nov 2019 08:55 AM (IST)
प्राथमिकता में शामिल हैं कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले प्रोजेक्ट : नायब सैनी
प्राथमिकता में शामिल हैं कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले प्रोजेक्ट : नायब सैनी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने वाले प्रोजेक्ट कुरुक्षेत्र लोकसभा से सांसद नायब सिंह सैनी की प्राथमिकता में शामिल हैं। इसी धरा पर भगवान श्रीकृष्ण के मुखारविद से पांच हजार साल पहले श्रीमद्भगवद गीता के श्लोक निकले थे। इसी गीता में विश्व की सभी समस्याओं का हल है। गीता के महत्व को देखते हुए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अक्सर अपने विदेशी समकक्षों को गीता भेंट करते हैं। इस पवित्र धरा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सांसद ने कई योजनाओं को अपनी प्राथमिकता में शामिल किया है। इसके साथ ही कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र की उपजाऊ मिट्टी से निकलने वाले आलू और टमाटर की फसल को देखते हुए इस क्षेत्र को फूड प्रोसेसिग यूनिट की सौगात दिए जाने पर भी मंथन चल रहा है। सवाल : प्राथमिक तौर पर किन बातों पर ध्यान दिया जा रहा है

जवाब : कुरुक्षेत्र की पवित्र धरा पर ही भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया था। इस संदेश को पूरे विश्व ने माना है। ऐसे में पूरा विश्व अब भारत और खसकर कुरुक्षेत्र की ओर देख रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के मन में गीता की उस पवित्र धरा को देखने और इसके बारे में जानने की इच्छा है। ऐसे में कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मानकों के तहत सुविधाएं बहाल करना जरूरी है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र को श्रीकृष्णा सर्किट में शामिल कर इसके विकास के लिए अलग से बजट की व्यवस्था की है। सवाल : थानेसर शहर के लिए सबसे पहले कौन सा प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है।

जवाब : थानेसर शहर के लिए एलिवेटिड रेलवे ट्रैक के प्रोजेक्ट को तेजी से चलाने पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने संसद में भी आवाज उठाई थी। एलेवेटिड रेलवे ट्रैक बनने पर शहर को पांच फाटकों से निजात मिलेगी। इससे लाखों लोगों की समस्या दूर होगी। इसके साथ ही दो हिस्सों में बंटा पुराना शहर भी एक हो जाएगा। कुरुक्षेत्र में बनने वाला छह किलोमीटर का रेलवे ट्रैक प्रदेश का सबसे पहला इतना लंबा रेलवे ट्रैक है। सवाल : लंबे समय से चली आ रही बाईपास की मांग कब पूरी हो सकती है।

जवाब : थानेसर शहर को एक बाईपास की जरूरत है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पिहोवा और कैथल रोड से थानेसर पहुंचने वाले वाहनों के दबाव को कम करने के लिए बाईपास बनाया जाना जरूरी है। इसके लिए दो बार सर्वे हो चुका है। जल्द इस योजना को अमलीजामा पहनाया जा सकता है। सवाल : जनता के मांग पत्र में शामिल मांगों पर कहां तक काम हुआ है।

जवाब : दैनिक जागरण की ओर से उन्हें जो जनता का मांग पत्र सौंपा गया था। उसमें ज्यादातर मांग एसी हैं जिनके पूरा होने पर पूरे लोकसभा क्षेत्र को लाभ मिलेगा। उन्होंने इन मांगों पर कार्रवाई करते हुए संबंधित विभागों को पत्र लिखे हैं। विभाग के अधिकारियों को इस बारे में संभावनाएं तलाशने के आदेश दिए गए हैं। सवाल : अपनी प्राथमिकता में कौन से काम रख रहे हैं

जवाब : जिन कामों से आम जनता और किसान को जल्द राहत मिल सकती है, उन सभी कार्यों को प्राथमिकता में रखा जा रहा है। किसान की आय को दोगुना करने के लिए फैसले लिए जा रहे हैं। खासकर कुरुक्षेत्र में आलू और टमाटर को लेकर फूड प्रोसेसिग यूनिट लगाने की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं। किसी निजी एजेंसी को इस काम के लिए आगे लाने पर भी विचार किया जा रहा है। संक्षिप्त परिचय

नाम : नायब सिंह सैनी

जन्म : 25 जनवरी 1970

पद : कुरुक्षेत्र से सांसद

chat bot
आपका साथी