मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने दी उद्यम सिंह को श्रद्दांजलि

शहीद उद्यम सिंह जयंती के उपलक्ष्य में शाहाबाद बराड़ा चौक पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अíपत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Dec 2019 09:57 AM (IST) Updated:Fri, 27 Dec 2019 09:57 AM (IST)
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने दी उद्यम सिंह को श्रद्दांजलि
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने दी उद्यम सिंह को श्रद्दांजलि

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शहीद उद्यम सिंह जयंती के उपलक्ष्य में शाहाबाद बराड़ा चौक पर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अíपत कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी ने कहा कि युवा पीढ़ी को उद्यम सिंह की तरह अपने अंदर देशप्रेम की भावना रखनी चाहिए और देश की खातिर कोई कुर्बानी देने के लिए तैयार रहना चाहिए।

कृष्ण बेदी ने कहा कि उद्यम सिंह बचपन से ही देश के लिए क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लेते रहते थे 13 अप्रैल, 1919 को जलियांवाला बाग में निहत्थों पर जब गोलियां बरसाई गई तो उन्होंने ठान लिया तो वह इस त्रासदी का बदला जरूर लेंगे। 13 मार्च 1940 को लंदन में जाकर उन्होंने इस खूनी कृत्य का बदला लिया। 31 जुलाई 1940 को उन्हें फांसी दी गई। उन्होंने कहा कि देश की खातिर शहीदी पाने वाले शहीदों को हमेशा नमन करना चाहिए और उनके दिखाए रास्तों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर त्रिलोचन सिंह हांडा, कर्णराज सिंह तूर, कुलवंत सिंह, सुखमीत नगला, जसबीर सिंह, मुलख राज गुंबर, बख्शीश सिंह, अंग्रेज कंबोज मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी