रात्रि गश्त अभियान में पुलिस ने जांचे 2200 वाहन

फोटो संख्या : 02 - 40 पुलिस नाके, 32 मोटरसाइकिल राइडर व 26 पीसीआर से रात 10 बजे से सुब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Feb 2018 09:18 PM (IST) Updated:Sun, 25 Feb 2018 09:18 PM (IST)
रात्रि गश्त अभियान में पुलिस ने जांचे 2200 वाहन
रात्रि गश्त अभियान में पुलिस ने जांचे 2200 वाहन

फोटो संख्या : 02

- 40 पुलिस नाके, 32 मोटरसाइकिल राइडर व 26 पीसीआर से रात 10 बजे से सुबह चार बजे तक हुई गश्त

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार रात 10 बजे से रविवार सुबह चार बजे तक रात्रि गश्त अभियान चलाया। पुलिस महानिदेशक हरियाणा व पुलिस महानिरीक्षक अंबाला मंडल के आदेशानुसार व पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग की देखरेख में 40 पुलिस नाके लगाए गए और 32 मोटरसाइकिल राइडर व 26 पीसीआर से रात गश्त की। रात्रि गश्त अभियान में स्वयं पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग, पुलिस उपाधीक्षक, थाना, चौकी प्रभारी, पुलि की अपराध शाखा एक व दो प्रभारी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मियों ने नाकाबंदी कर चे¨कग में लगाया गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि रात्रि गश्त अभियान के तहत 2238 वाहनों की जांच की गई। जिनमें 651 दोपहिया वाहन, 723 फोरव्हीलर, 396 छोटे वाहन तथा 468 भारी वाहनों की जांच हुई। इस दौरान 196 वाहनों के चालान काटे गए व 16 चालान शराब पीकर चलाने वालों के काटे गए। वहीं कागजात ना होने पर तीन वाहनों को जब्त किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को नशीले पदार्थ के तहत गिरफ्तार करके उससे सात ग्राम स्मैक बरामद की तथा 11 आरोपियों को काबू कर उनसे 224 बोतल शराब बरामद की। सी¨लग प्लान के अनुसार नाके को स्वयं पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने खुद पूरे समय गश्त की व सभी नाका तथा गश्त पार्टियों को जांचा। चे¨कग के दौरान पुलिस अधीक्षक ने डयूटी पर तैनात कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। अभियान के दौरान 145 सार्वजनिक स्थलों को भी जांचा तथा वहां पर मौजूद 269 अजनबी लोगों से पूछताछ की गई।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिला भर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन करवाने के लिए यह अभियान चलाया गया। इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

chat bot
आपका साथी