एनसीसी की तर्ज पर बनाया पुलिस कैडेट कोर

पुलिस कैडेट कोर की नोडल अधिकारी डीएसपी ममता सौदा के नेतृत्व में पुलिस कैडेट कोर के 150 युवा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 08:47 AM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 08:47 AM (IST)
एनसीसी की तर्ज पर बनाया पुलिस कैडेट कोर
एनसीसी की तर्ज पर बनाया पुलिस कैडेट कोर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: पुलिस कैडेट कोर की नोडल अधिकारी डीएसपी ममता सौदा के नेतृत्व में पुलिस कैडेट कोर के 150 युवा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे। महोत्सव के दौरान पुलिस की कार्यशैली और ड्यूटी से कैडेट रूबरू हुए। पुलिस प्रशासन की ओर से एनसीसी की तर्ज पर जिले के सात स्कूलों में पुलिस कैडेट कोर (पीसीसी) का गठन किया है। इन स्कूलों में 330 विद्यार्थियों ने पीसीसी को ज्वाइन किया है। कैडेट को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में दो घंटे पुलिस की तरह ड्यूटी दी गई।

डीएसपी ममता सौदा ने बताया कि एनसीसी की तरह पुलिस कैडेट कोर बनाया है, इसमें अनुशासन, पुलिस की कार्यप्रणाली, ड्राइविग लाइसेंस बनाने और पुलिस संबंधी कार्य कराने में सहयोग लिया जा रहा है। इन कैडेट को नशे से दूर रहना, यातायात के नियमों, सार्वजनिक मंचों पर बोलना, शारीरिक व्यायाम, यौन शोषण संबंधी जानकारी व साप्ताहिक परेड के बारे में जानकारी और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इन कैडेट को मुख्य सिपाही सतीश के नेतृत्व में मंगलवार को दो घंटे पुलिस की तरह डयूटी दी गई। इस दौरान उनको ड्यूटी करने का प्रशिक्षण भी दिया गया है। डीएसपी ममता सौदा ने बताया कि पुलिस कैडेट कोर के कैडेट के लिए नौ और 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में प्रशिक्षण का आयोजन किया। विभिन्न स्कूलों से 150 कैडेट ने महोत्सव में भाग लिया। कैडेट के साथ इस्माईलाबाद से अध्यापक रघुबीर सिंह, खरींडवा से राजबीर सिंह और बाबैन से अनिल कुमार की देखरेख में निरीक्षक नरेंद्र पाल, निरीक्षक राजेश कुमार और एसआई संदीप कुमार ने पुलिस ड्यूटी बारे विस्तार से समझाया।

chat bot
आपका साथी