भगोड़ा अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस के भगोड़ा प्रकोष्ट ने एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। भगोड़े को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 06:26 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 06:26 AM (IST)
भगोड़ा अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे
भगोड़ा अपराधी चढ़ा पुलिस के हत्थे

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस के भगोड़ा प्रकोष्ट ने एक भगोड़े को गिरफ्तार किया है। भगोड़े को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता रोशन लाल ने बताया कि पूंडरी निवासी संजीव कुमार उर्फ दीपू के खिलाफ वर्ष 2014 में लाडवा थाना पुलिस सड़क दुर्घटना के मामले में गिरफ्तार किया गया था। अदालत से जमानत मिलने के बाद आरोपित अदालत में पेश नहीं हुआ। न्यायाधीश अभिमन्यु राजपूत की अदालत ने उसे 25 अक्टूबर 2018 को भगोड़ा घोषित किया था। अपराधी अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह बदल-बदल रह रहा था। पुलिस के भगोड़ा प्रकोष्ट के एसआइ दलबीर सिंह, एएसआइ महेंद्र सिंह, मुख्य सिपाही रमेश कुमार व रामपाल की टीम ने सूचना के आधार पर भगोड़े संजीव कुमार को अंबाला शहर में आशीष ट्रेडिग कंपनी गुड़ गोदाम से गिरफ्तार किया। आरोपित को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी