साइकिल रैली के साथ किया पौधारोपण

कुरुक्षेत्र प्रेरणा समिति हरियाणा की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए विजयदशमी पर्व पर 282वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 06:02 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 06:02 PM (IST)
साइकिल रैली के साथ किया पौधारोपण
साइकिल रैली के साथ किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र

प्रेरणा समिति हरियाणा की ओर से पर्यावरण संरक्षण के लिए विजयदशमी पर्व पर 282वीं साइकिल चलाओ पर्यावरण बचाओ जागरूकता रैली निकाली गई। इससे पूर्व पीपल के पौधे को रोपित किया गया। कार्यक्रम में सिचाई विभाग से सेवानिवृत्त कार्यकारी अभियंता भारत भूषण दुआ मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे, जबकि सेवानिवृत्त उप निरीक्षक पुलिस कर्मचंद की अध्यक्षता में रैली संपन्न हुई। मुख्यातिथि भारत भूषण दुआ ने पहले पौधारोपण किया तत्पश्चात साइकिल रैली को झंडी दिखाई। उन्होंने कहा कि पौधरोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए साइकिल चलाओ जागरूकता रैली निकाल कर एक अच्छा प्रयास किया जा रहा है। समिति के प्रांतीय अध्यक्ष पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि विजयदशमी के पावन पर्व बुराइयों पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। समिति के सलाहकार डा. सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में पूर्व में लगाए गए पौधों की संभाल की गई। समिति संरक्षक कर्मचंद, सदस्य दुष्यंत शर्मा और प्रशांत शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में सभी को एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि छोटी दूरी के लिए साइकिल का प्रयोग पर्यावरण संरक्षण में बहुत ही सहायक सिद्ध होगा।

chat bot
आपका साथी