223वीं साइकिल रैली के साथ पौधरोपण किया

प्रेरणा समिति हरियाणा वसुधैव कुटुंबकम संस्कृति सेवा आयाम कुरुक्षेत्र व प्रेरणा पंजीकृत कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में 223वीं साइकिल रैली के साथ पौधरोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 09:17 AM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 09:17 AM (IST)
223वीं साइकिल रैली के साथ पौधरोपण किया
223वीं साइकिल रैली के साथ पौधरोपण किया

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रेरणा समिति हरियाणा, वसुधैव कुटुंबकम संस्कृति सेवा आयाम कुरुक्षेत्र व प्रेरणा पंजीकृत कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में 223वीं साइकिल रैली के साथ पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस लाइन कॉलोनी के साथ पार्क में नीम, पीपल व पिलखन के पौधे लगाए गए। पौधारोपण में मुख्यातिथि के रूप में प्रेरणा वृद्ध आश्रम के संचालक एवं उद्योगपति जय भगवान सिगला, आशा सिगला पधारे, जबकि एनसीसी ऑफिसर डॉ. केवल कृष्ण विशेष अतिथि रहे। मुख्यातिथि जयभगवान सिगला ने कहा कि पौधे सच्जन पुरुष की तरह होते हैं, जो हमेशा परोपकार की भावना रखते हैं। वृक्ष अपना सर्वस्व समर्पण कर देते हैं और बदले में कुछ नहीं लेते। पर्यावरण प्रहरी डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रकृति को बचाने के लिए पौधारोपण के साथ साइकिल की सवारी को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। हमें अपनी भावी पीढ़ी को जीवित रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। डॉ. केवल कृष्ण ने बताया कि उनकी टीम प्रत्येक रविवार को नीम के पौधे लगाती है, क्योंकि नीम औषधीय पौधा है। जिसमें सैकड़ों रोगों को दूर करने की शक्ति विद्यमान होती है। अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाएं, ताकि उसके माध्यम से आपके पूर्वजों की स्मृति हमेशा बनी रहे। डॉ. सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि पौधे जीवन का आधार है। इस अवसर पर कर्म चंद, रजनीकांत सैनी और कपिल ने योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी