डॉली गुलेरिया के गीतों पर झूमे लोग

अंबरसर दे छोले वे मैं खांदी ना..काले रंग दा परांदा.. लठे दी चादर.. गीतों पर पंजाबी गायिका डौली गुलेरिया ने जब गाना शुरू किया तो दर्शक वाह-वाह कर उठे। दर्शकों ने डौली गुलेरिया के गीतों का खूब आनंद लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 12:07 AM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 12:07 AM (IST)
डॉली गुलेरिया के गीतों पर झूमे लोग
डॉली गुलेरिया के गीतों पर झूमे लोग

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अंबरसर दे छोले वे मैं खांदी ना..काले रंग दा परांदा.. लठे दी चादर.. गीतों पर पंजाबी गायिका डौली गुलेरिया ने जब गाना शुरू किया तो दर्शक वाह-वाह कर उठे। दर्शकों ने डौली गुलेरिया के गीतों का खूब आनंद लिया। उसके साथ ही उनकी बेटी सुनैनी शर्मा ने भी अपनी मधुर आवाज से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। मौका था विज्डम व‌र्ल्ड स्कूल के वाíषकोत्सव जी लो जरा का।

वाíषकोत्सव के दूसरे दिन बच्चों ने कबड्््डी, मैड एड, रस्साकशी, नौटंकी दुनिया भर की, उत्सव टॉकी, रंगशाजी, पाक कला, प्रतिबिब, हंसाओ तो हंसें, हम साथ-साथ हैं, फिल्मी स्टाइल, अंताक्षरी, गीत गाता चल और पहले दिन हुई प्रतियोगिताओं के फाइनल आयोजित किए गए। जिसमें जूनियर व सीनियर विग के विद्याíथयों ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं साल भर में आयोजित प्रतियोगिताओं में बनाए मॉडल की प्रदर्शनी लगाई गई। इसके अलावा बच्चों ने रिले रंगोली, चिडी उड़ तोता उड़ व मेकरशाला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्या संगीता बहल ने बताया कि दूसरे दिन अकादमिक में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्याíथयों को सम्मानित किया गया साथ ही प्रतियोगिताओं का आयोजन कर बच्चों को बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार किया। विज्ञान प्रदर्शनी के माध्यम से विद्याíथयों ने तैयार किए प्रोजेक्ट का प्रदर्शन किया। साथ ही विज्ञान से संबंधित तैयार किए मॉडल की कार्यप्रणाली भी दिखाई। इसके साथ ही शब्दावली व लेखन से संबंधित प्रतियोगिताएं भी हुई।

निदेशक अनीता रावल ने बताया कि तीसरे दिन 24 दिसंबर को प्रतियोगिताएं खेल कारखाना, खानपान आधारित, फिल्मी स्टाइल, गीत गाता चल व विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। साथ ही वर्ष भर की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं, खेलों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्याíथयों व सभी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं ढोल मिक्स कार्यक्रम के साथ समापन होगा।

chat bot
आपका साथी